शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: टोक्यो , रविवार, 28 मार्च 2010 (23:50 IST)

जापान एयरलाइंस में छँटनी का खतरा

20 हजार नौकरियाँ हो सकती है समाप्त

जापान एयरलाइंस में छँटनी का खतरा -
संकटग्रस्त विमानन कंपनी जापान एयरलाइन्स वित्त वर्ष 2012 तक छँटनी का विस्तार करने पर विचार कर रही है और वह करीब 20,000 नौकरियाँ समाप्त कर सकती हैं।

इससे पहले जापान एयरलाइंस ने 2012 तक 15,700 नौकरियाँ खत्म करने की योजना बनाई थी।

जापानी अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान एयरलाइन्स ने अपने कारोबार का पुनर्गठन कर वित्तीय संस्थानों से नए ऋण हासिल करने का लक्ष्य रखा है ताकि वह जल्द आर्थिक संकट से उबर सके। (भाषा)