शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. Srilanka Batsman is out of world cup, Srilanka team
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 मार्च 2015 (17:10 IST)

श्रीलंका का यह खिलाड़ी हो गया विश्व कप से बाहर

श्रीलंका का यह खिलाड़ी हो गया विश्व कप से बाहर - Srilanka Batsman is out of world cup, Srilanka team
कोलंबो। श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले  महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान उंगली में चोट लगने के कारण विश्व कप में आगे  नहीं खेल पाएंगे।
चोटिल उंगली के एक्सरे से पता चला है कि उसमें फ्रैक्चर हुआ है जिससे बाएं हाथ का यह  बल्लेबाज टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएगा।
 
करुणारत्ने को स्वदेश लौटना होगा। उनकी जगह सीकुगे प्रसन्ना को टीम में रखा जाएगा, जो चोटिल  रंगना हेराथ को कवर करने के लिए पहले ही ऑस्ट्रेलिया में हैं। यदि हेराथ फिट नहीं होते तो उनकी  जगह सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा को टीम से जोड़ा जाएगा। (भाषा)