शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. महिला दिवस
  4. Women's In Acting Field

अभिनय की बुलंदियों पर रहीं ये 15 महिलाएं, आज भी करती हैं लोगों के दिलों पर राज

अभिनय की बुलंदियों पर रहीं ये 15 महिलाएं, आज भी करती हैं लोगों के दिलों पर राज - Women's In Acting Field
अभिनय किसी भी भाव, विचार या परिस्थिति को अभिव्यक्त करने का सबसे प्रभावशाली, सशक्त और दिलचस्प माध्यम है, छोटे पर्दे से लेकर सिनेमा जगत के फलने-फूलने का यही एक बड़ा कारण भी है। लेकिन इस क्षेत्र को और भी समृद्ध बनाती है इसमें महिलाओं की उपस्थिति।

वर्तमान में महिलाएं अपनी बेहतरीन अभि‍नय क्षमता के कारण फिल्म जगत में बुल‍ंदियों को छू रही हैं। इस क्षेत्र में काम करने वाली भारतीय महिलाओं की बात करें तो छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक का सफर भी उन्होंने तय किया है जो उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाता है।

वे सिर्फ ग्लैमर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी किरदारों को पर्दे पर सजीव कर देने वाले अपने अभिनय से, वे भीड़ से अलग भी पहचानी जाने लगी हैं। महिला दिवस में हम बात कर रहे हैं उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने न केवल अपनी खूबसूरती से, बल्कि अभिनय क्षमता से भी दुनिया को कायल किया - 
 
1 मीना कुमारी - अपनी दर्द भरी आवाज और भावुक अभिनय से मीना कुमारी ने लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने अपने दर्द को भी अभि‍नय के रूप में ताकत बनाया और बड़ी खूबसूरती से निभाया। शायद इसीलिए  मीना कुमारी ने अपने जमाने की सबसे ज्यादा पसंदी की जाने वाली अभिनेत्री थीं।   
 
2 मधुबाला - मधुबाला का अभिनय जितना काबिले तारीफ था, उससे ज्यादा उनक खूबसूरती के लोग दीवाने रहे। हिन्दी सिनेमा की सबसे सुंदर अभिनेत्री का खिताब अगर किसी को दिया गया, तो वो मधुबाला थीं। आज भी मधुबाला अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।  
 
3 वैजंती माला - वैजंती माला अपने जमाने की न केवल सफल अभिनेत्री रहीं, बल्कि बेहतरीन नृत्यांगना, गायिका, और कोरियोग्राफर भी रहीं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, बांग्‍ला और हिंदी फिल्‍मों में काम किया और कुछ हिन्दी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई जिनमें  'मधुमति', 'गंगा जमुना', 'संगम' 'नागिन', और 'लीडर' जैसी फिल्‍में शामिल हैं। 
 
4 वहीदा रहमान - बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में वहीदा रहमान का नाम शामिल है। हर उम्र के किरदार में उन्होंने खुद को बखूबी ढाला और अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। 'प्यासा', 'सीआईडी', कागज के फूल जैसी फिल्मों में उनका अभिनय आज भी पसंद किया जाता है।
 
5 जीनत अमान - सत्यम शिवम सुंदरम के देसी लुक से लेकर हरे रामा हरे कृष्णा के बोल्ड अवतार तक, जीनत अमान अपने अभिनय के साथ-साथ बोल्डनेस के लिए भी काफी लोकप्रिय हुईं। जीनत के दीवानों की अब भी कोई कमी नहीं है। 
 
6 नरगिस - हिन्दी सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में नरगिस का नाम शामिल है। उनका सहज अभिनय गंभीर किरदारों में भी जान फूंक दिया करता था। आवारा, श्री420 और दर्जनों फिल्मों समेत मदर इंडिया में उनका अभिनय आज भी सराहा जाता है।
 
7 रेखा - चार साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत करने वाली ये अभिनेत्री हमेशा से ही दर्शकों की पसंद रही हैं और आज भी रेखा का जादू बरकरार है। कई फिल्मों की सफलता के साथ उन्होंने बुलंदी के वह शिखर छुआ और अब भी वे हिट हैं।
 
8 श्रीदेवी - 'सोलहवां सावन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रीदेवी अपने अभिनय के साथ-साथ ठहरी हुई उम्र सी खूबसूरती के भी फेमस थीं। हिन्दी सिनेमा की सबसे चुलबुली अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने इसी अंदाज से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई और किरदारों में जान डाल दी।  
 
9 हेमामालिनी - इनके बारे में क्या कहा जाए, जो सालों पहले भी अपने अभिनय और ब्यूटी से लोगों को दीवाना बनाती थीं और आज भी उनकी फेवरेट लिस्ट में शामिल है। ड्रीमगर्ल का खिताब कल भी इनके नाम था और आज भी हेमामालिनी करोड़ों दर्शकों की ड्रीमगर्ल हैं। 
 
10 माधुरी दीक्ष‍ित - 80 और 90 के दशक में माधुरी दीक्ष‍ित ने हिन्दी सिनेमा में अपनी अलग छाप छोड़ी और बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ एक नृत्यांगना के रूप में भी खुद को स्थापित किया। उनका डांस सांग एक दो तीन तो अब भी उतना ही हिट है जितना पहले हुआ करता था। 
 
11 ऐश्वर्या राय  - पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के तो लोग दीवाने हैं ही, अभिनय में भी वे किसी से कम नहीं हैं। धूम के ग्लैमरस रोल से लेकर हम दिल दे चुके सनम, जोधा अकबर जैसे किरदारों ने उन्हें अभिनय को लेकर ऐतिहासिक पहचान दिलाई और अब वे बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
 
12 कंगना रनौट - अभिनय की बात हो और कंगना का नाम न आए, ऐसा तो संभव ही नहीं है। कंगना ने हर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और बेहतरीन अभिनय के जरिए ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका अभि‍नय उतना ही बेबाकी से नि‍कलकर आता है, जितनी वेे  खुद हैै।  
 
13 दीपिका पादुकोण - इस वक्त दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा चर्चित और पसंदी की जाने वाली अभिनेत्री हैं, वैसे तो उनकी काफी फिल्में पसंद की गईं लेकिन बाजीराव मस्तानी की मस्तानी बाई और पद्मावत में किए गए पद्मावती के किरदार ने उन्हें ऐतिहासिक पहचान दिलाई। 

14 विद्या बालन - विद्या बालन ने अभिनय के दम पर ये साबित कर दिया कि वे किसी भी रोज के लिए फिट कर सकती हैं। डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता के किरदार को निभाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया और यहीं से उन्हें नई और अलग पहचान भी मिली। 
 
15 शबाना आजमी - आर्ट फिल्मों में जमीनी अभिनय के लिए शबाना आजमी का नाम जग जाहिर है। वे उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जो हर तरह के रोल में खुद को फिट कर लेते हैं और उनका अभिनय सजीव हो उठता है।