शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. best celebrity tweets of year 2016
Written By

2016 के सबसे अच्छे सेलेब्रिटी ट्वीट्स

2016 के सबसे अच्छे सेलेब्रिटी ट्वीट्स - best celebrity tweets of year 2016
क्या आप ट्विटर पर हैं? अगर नहीं तो साल 2016 में आप बहुत सारा मज़ा लेने से चूक गए हैं। यह साल सेलेब्रिटीज़ की जिंदगी में बहुत कुछ नया लेकर आया। कुछ बेहद खुशी के पल तो कहीं गमगीन खबरों ने आपको चौंकाया। 


 
 
लियोनार्डो डिकेप्रियो ने आखिरकार ऑस्कर जीत लिया और डोनाल्ड ट्रंप यूएसए के राष्ट्रपति चुन लिए गए। भारत में नोटबंदी ने ऐसा प्रभाव छोड़ा जो आपको अभी तक सामान्य नहीं होने दे रहा है। आइए इस साल की सबसे अच्छी खास सेलेब्रिटीज़ द्वारा की गई ट्वीट्स पर डाले एक सरसरी नज़र। 
 
लियोनार्डो डिकेप्रियो ने जीता ऑस्कर
 
पांच बार नामाकिंत होने के बाद, डिकेप्रियो आखिर में ऑस्कर जीत ही गए। उन्होंने ने कहा कि वह इस अवार्ड के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। 

 
मुझे लग रही है मेरी उम्र 22 
 
हैरी स्टाइल्स (वन डायरेक्शन बॉय बैंड में शामिल) ने टैलर स्विफ्ट का गाना ,"मुझे आपका पता नहीं परंतु अपनी उम्र 22 लग रही है।" स्वयं 22 का होने पर ट्वीट किया।  हैरी और टैलर कुछ समय तक कपल रह चुके हैं। 

 
हिलेरी क्लिंटन की ट्वीट 
 
डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंट नामांकित हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव हारने के बाद अपनी ट्वीट में कम उम्र की लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने की सलाह दी।  
 
स्पैनिश गेमर की ट्वीट 
 
स्पेन के यूट्यूब गैमर एल रुबियस की ट्वीट 1,386,582 रिट्वीट हुई। इसमें सिर्फ लेमनेड (नीबू का शर्बत) लिखा था। इसे रिट्वीट करने वाले को इनाम दिया जाना था। 
 
किम कार्देशियां की ट्वीट 
 
किम कार्देशियां ने राष्ट्रीय सांप दिवस मनाया। उन्होंने टैलर स्वीफ्ट को सांप कहा वजह थी उनके और कार्देशियां के पति कान्ये वेस्ट के बीच एक झगड़ा। 
 
जे के रोलिंग की ट्वीट 
 
हैरी पॉटर के जरिए हर घर में जानी जाने वाली रोलिंग की ट्वीट हैरी पॉटर में प्रोफेसर स्नैप बने एलन रिकमेन की मृत्यु को लेकर थी। उन्हें उनकी मौत का गहरा अफसोस था। 
 
स्टीफन किंग की ट्वीट 
 
स्टीफन किंग हिलेरी क्लिंटन के भारी समर्थक थे। उन्होंने अपने फैंस को हिलेरी के लिए वोट करने की अपील की थी। उनकी हार के बाद दुखी किंग ने लिखा कि वे कुछ समय तक शांति चाहते हैं। 
ये भी पढ़ें
श्रीलंकाई महिला शरणार्थी ने खुदकुशी की