• Webdunia Deals

RSS प्रमुख Mohan Bhagwat के बयान से भाजपा में खलबली, क्या PM Modi के लिए है कोई संकेत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल में रिटायर होने संबंधी बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में तो इसको लेकर एक अलग ही बहस छिड़ गई है। लोगों ने इस बात को लेकर भी अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 75 के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे? दरअसल, भागवत का तात्पर्य यह था कि एक निश्चित उम्र के बाद व्यक्ति को सक्रिय पदों से हटकर नई पीढ़ी को आगे आने का अवसर देना चाहिए। भागवत का यह बयान नेतृत्व परिवर्तन और नए नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में एक संकेत हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी भी इस साल 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे और मोहन भागवत खुद भी 11 सितंबर को 75 वर्ष के होंगे। भागवत का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा ने ही अपने वरिष्ठ नेताओं- लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को उम्र का हवाला देकर मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया था। #latestnews #mohanbhagwat #kctyagi #jdu #congress #opposition #eci #supremecourt #aadhaar अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en