Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर फिर की ड्रोन हमलों की बौछार, सबसे बड़े शहर को बनाया निशाना
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में शुक्रवार को रूसी ड्रोन हमले में 9 लोग घायल हो गए और एक प्रसूति अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया। नवजात शिशुओं वाली माताओं को एक अलग चिकित्सा केंद्र में ले जाया जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल सका कि घायलों में अस्पताल का कोई व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। रूस द्वारा हाल ही में यूक्रेनी शहरों पर लंबी दूरी तक मार करने वाले शाहेद ड्रोन से हमलों में तेजी आई है। इन हमलों में अक्सर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल के साथ-साथ शक्तिशाली ग्लाइड बम भी शामिल होते हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन में कहीं शांति नहीं है। राजधानी कीव सहित देश के कई अन्य क्षेत्रों को हाल के सप्ताह में लगातार ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा है।
#russiaukrainewar #russia #ukraine #donaldtrump
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en