• Webdunia Deals

Union Budget 2025: बजट से पहले सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, 4 महानगरों में क्या हैं दाम?

तेल कंपनियों ने बजट से पहले लोगों को राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए। 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 4 रुपए से 7 रुपए तक सस्ता हुआ है। नए दाम आज से लागू हो गए। दिल्ली में कर्मशियल एलपीजी सिलेंडर 1797 रुपए में मिल रहा है। अब तक इसके लिए 1804 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। मुंबई में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 1756 रुपए से घटकर 1749.50 रुपए रह गए। कोलकाता और चेन्नई में कर्मशियल एलपीजी सिलेंडर क्रमश: 1907 और 1959.50 रुपए में मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें तय करती हैं। यह लगातार दूसरा महीना है जब एलपीजी की कीमतें कम हुई हैं। #breakingnews #budget2025 #parliamentbudgetsession #farmers #nirmalasitharaman #homeloantax अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en