बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals

Pakistan Ceasefire का उल्लंघन क्यों कर रहा है बार-बार, क्या डरा हुआ है पाकिस्तान

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के चार सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में LOC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास परगवाल सेक्टर और राजौरी जिले के सुंदरबनी एवं नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया। #PahalgamAttack #Pakistan #Pahalgamterrorattack #Pahalgam #PMModi #Pahalgam #India #Borderfiring #Ceasefire पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच लगातार छठी रात पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले से पाकिस्तान डरा हुआ है। उसे डर है कि भारतीय सेना पहलगाम का बदला लेने के लिए उस पर हमला कर सकती है। ऐसे में हवाई गश्त के साथ ही उसने भारत से सटी सीमाओं पर सैनिकों की संख्‍या बढ़ा दी है। पाक सैनिक अब संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय जवानों को उकसा रहे हैं। जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि 29 और 30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर के सामने स्थित नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। कश्मीर घाटी में बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पास तथा परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी चौकियों से भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की ऐसी ही घटनाएं सामने आईं। पहले कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में गोलीबारी शुरू हुई और फिर पुंछ और अखनूर सेक्टर में गोलीबारी की गई। इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में भी गोलीबारी की घटनाएं हुईं, जिसके बाद जम्मू के परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी हुई। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद 24 अप्रैल की रात से भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद से पाकिस्तानी सैनिक कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।