• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kanpur Police Commissioner Aseem Arun took VRS, can contest assembly elections
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 जनवरी 2022 (23:25 IST)

कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिया VRS, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। माना जा रहा है कि अरुण भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ सकते हैं। 
 
बताया जा रहा है कि आईपीएस असीम अरुण कन्नौज की सदर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। असीम ने स्वयं फेसबुक पेज पर पत्र जारी कर वीआरएस लेने की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मुझे इस बात का दुख है कि अलमारी के सबसे सुंदर वस्त्र (अपनी वर्दी) अब नहीं पहन सकूंगा।
 
असीम अरुण मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। इनके पिता श्रीराम अरुण भी यूपी के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं।

उनकी मां स्व. शशि अरुण लेखिका रही हैं। अरुण की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सेंट फ्रासिंस कॉलेज में हुई थी। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस हैं।