• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बलिया में शवों को नोच रहे थे कुत्ते, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की अंत्येष्टि
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 मई 2021 (14:46 IST)

बलिया में शवों को नोच रहे थे कुत्ते, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की अंत्येष्टि

Funeral | बलिया में शवों को नोच रहे थे कुत्ते, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की अंत्येष्टि
बलिया (यूपी)। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में गंगा नदी के तट पर गुरुवार को 2 लाशों को कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया।
 
फेफना थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुरुवार अपराह्न सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में गंगा नदी के तट पर 2 शव दिखाई दे रहे हैं। इस सूचना के बाद उप जिलाधिकारी राजेश यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों का गंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कराया।
 
उन्होंने बताया कि दोनों शव पर घंट बंधे हुए थे और ऐसा प्रतीत होता है कि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर परिजनों ने शवों को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुत्ते 2 शवों को नोंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
क्या कालाबाजारी और नकली दवाइयों का गढ़ बन रहा है इंदौर...