सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. bareilly crime news murder of 4 years old girl
Last Modified: रविवार, 27 अक्टूबर 2024 (12:57 IST)

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार - bareilly crime news  murder of 4 years old girl
bareilly crime news : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक क्रिया के लिए एक 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की ताई और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची मिस्टी के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की और बच्ची की ताई के घर से उसका शव बरामद किया।
 
बताया जा रहा है कि मिस्टी शिकारपुर चौधरी गांव स्थित अपने घर से शनिवार को लापता हो गई थी। इसके बाद से ही परिजन उसे तलाश रहे थे। परिजनों ने इज्जत नगर थाने में भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पुलिस ने बताया कि मिस्टी की ताई सावित्री ने किसी को भी अपने घर में प्रवेश करने की अनुमति देने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की। पुलिस ने सावित्री के घर पर छापा मारा और बोरवेल के पास एक बोरी में रखा गया मिस्टी का शव बरामद किया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सावित्री और उसके चचिया ससुर एवं तांत्रिक गंगा राम ने काले जादू से जुड़े अनुष्ठानों के लिए बच्ची की हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार