शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. ssharad malhotra and pooja bisht breakup reason
Written By

ब्रेक-अप के बाद पूजा बिष्ट ने शरद मल्होत्रा के बारे में किए चौंकाने वाले खुलासे

ब्रेक-अप के बाद पूजा बिष्ट ने शरद मल्होत्रा के बारे में किए चौंकाने वाले खुलासे - ssharad malhotra and pooja bisht breakup reason
इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक माने जाने वाले शरद मल्होत्रा और पूजा बिष्ट ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों के अलग होने पर भी पूरी इंडस्ट्री की इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा। दोनों करीब दो वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। शुरुआती दौर में ही शादी की प्लानिंग करने वाले इस कपल के ब्रेकअप की खबर से सभी को चौंका दिया है। 
 
इसके बाद एक इंटरव्यूू  के दौरान पूजा ने ब्रेकअप के कारण बताए हैं जो वाकई चौंकाने वाले हैं। पूजा ने इसके लिए शरद पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शरद को शादी से फोबिया है जो उन्होंने पूजा से छुपा कर रखा। साथ ही शरद दो महीने से किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं। 
 
पूजा ने आरोप लगाया कि शरद ने उन्हें किसी और के साथ रिलेशनशिप होने के बावजूद कुछ नहीं बताया। उन्होंने धोखा दिया। पूजा का कहना था कि 6 महीने पहले शरद ने अजीब बर्ताव करना शुरू कर दिया था। वो अचानक मुझमें दिलचस्पी नहीं ले रहा था। मुझे लगा कि काम के लोड के कारण ऐसा हो रहा है। लेकिन दो महीने पहले मुझे पता चला कि वो किसी लड़की से मिल रहा है। 
 
पूजा ने शरद के दूसरे अफेयर के बारे में आगे बताते हुए कहा कि शरद ने मुझे बताया कि उसके मैनेजर की वजह से वो उस लड़की से मिला। जबकि सच्चाई यह है कि दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे। इसके बावजूद मैंने कुछ गलत नहीं सोचा था क्योंकि मैंने कभी उसके काम में दखल नहीं दिया था। साथ ही पूजा ने खुलासा किय कि शरद को शादी से फोबिया है। 
 
पूजा ने बताया कि ब्रेकअप की वजह उसने मुझे बताई कि उसे मेरे साथ कोई कनेक्शन फील नहीं होता। शरद ने कहा कि वो मुझे अपनी मम्मी और एक ज्योतिषी के कहने पर छोड़ रहा है। एक ज्योतिषी ने उससे कहा है कि उसका मेरे साथ रहना ठीक नहीं है। वो रिश्ता खत्म करना चाहता था। उसे शादी से फोबिया था जबकि उसने मेरी मां से रिलेशनशिप की शुरुआत में ही मुझसे शादी की बात कही थी। यहां तक कि अब भी वो मुझे सच बताने के जगह शादी की बात कर रहा था। 

 
अब क्या सही है क्या गलत यह तो दोनों ही जाने। हालांकि शरद ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए माना कि उन्हें शादी का फोबिया है। उन्होंने माना कि शादी की बात करने के बाद भी मैं पीछे हटा जो मेरी गलती थी। मैं अपनी मां और ज्योतिषी के कहने पर ही ब्रेकअप कर रहा हूं। शरद ने यह सफाई दी कि वे किसी और के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। 
ये भी पढ़ें
केवल ग्लैमरस होने की वजह से भूमिका नहीं चुनूंगी : स्वरा भास्कर