• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, harvey weinstein
Written By

ऐश्वर्या राय बच्चन पर थी बुरी नजर, अकेले में मिलने की थी जिद

ऐश्वर्या राय बच्चन
हॉलीवुड अभिनेत्रियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी निर्माता हार्वे वाइंस्टीन को शुक्रवार को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर हॉलीवुड की कई सितारा अभिनेत्रियों समेत करीब 50 महिलाओं ने रेप और दुर्व्यव्हार के आरोप लगाए थे। इन खुलासों के बाद ही पहले हॉलीवुड और उसके बाद पूरी दुनिया में मी टू अभियान बड़े स्तर पर शुरू हुआ था।
 
हार्वे की बुरी नजर भारतीय एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन पर भी थी। एक वेबसाइट पर पोस्ट की गई एक स्टोरी में सिमोन शेफील्ड नामक महिला ने दावा किया हार्वे ने ऐश्वर्या राय से अकेले में मिलने की जिद की थी। सिमोन, ऐश्वर्या राय का काम संभालती थी। उनके मुताबिक हार्वे ने कई बार उनसे कहा कि ऐश्वर्या से अकेले में मिलने के लिए क्या करना होगा। सिमोन समझ गई कि हार्वे की ऐश्वर्या पर बुरी नजर है, लिहाजा उन्होंने कभी भी हार्वे को यह मौका नहीं दिया। 
 
हार्वे ने सिमोन को धमकाया। ऐश्वर्या से मीटिंग कराने की बात भी कही। लेकिन सिमोन ने हार्वे को कभी भी ऐश्वर्या को छूने का मौका भी नहीं दिया। सिमोन के मुताबिक हार्वे से बात करते वक्त ही वे समझ गई थीं कि उनकी नीयत ठीक नहीं है। 
ये भी पढ़ें
अजय देवगन की फिल्म के रिमेक में सोनाक्षी सिन्हा