शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Hina Khan Khatro Ke Khiladi Sesaon 8
Written By

तो ये है टीवी क्वीन हिना खान की स्ट्रेस फ्री थैरेपी !

तो ये है टीवी क्वीन हिना खान की स्ट्रेस फ्री थैरेपी ! - Hina Khan Khatro Ke Khiladi Sesaon 8
कलर्स चैनल एक बार फिर अपने खतरनाक स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी सीज़न 8' में अपने दर्शकों को लिए बहुत ही बेहतरीन स्टंट्स दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें 12 डेयरडेविल कंटेसटेंट्स अपने चुनौती भरे स्टंट्स से आपको चौका देंगे। रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए चैलेंज को पूरा करने में हर प्रतिभागी अपने तरीके से स्ट्रेस फ्री होने की कोशि‍श कर रहा है। 
 
इस रिएलिटी शो में टीवी कलाकारों ने भी भाग लिया है। इस बीच शो की प्रतिभागी "ये रिश्ता क्या कहलाता है" क्वीन अक्षरा यानि हि‍ना खान ने अपने स्ट्रेस को कम करने का अनोखा रास्ता नि‍काला है। हिना अपने टास्क परफॉर्म करते वक्त अपना पसंदीदा गाना गुनगुनाने लगती हैं। शुरुआत में तो शो की क्रु और सहभागी हिना के इस कारनामे को समझ नहीं पाए, उन्हें लगा कि हिना आखिर ये कर क्या रही हैं। पर ये म्युजि‍क थैरेपी, नर्वसनेस को दुर करने और अपने टास्क पर फोकस करने का हिना का नया तरीका था। इतना ही नहीं, हिना अपने फेवरेट गाने गुनगुनाते हुए लग ती भी बड़ी खूब हैं जिसे शो के प्रतिभागी भी सराहते हैं। 
 
टेलीविजन पर अपनी अदाकारी से सबको अपना दीवाना बना चुकी हि‍ना को अब उनके फैंस इस शो के जरिए गाते हुए भी सुन पाएंगे। खतरों के खिलाड़ी कलर्स चैनल पर जल्द ही प्रसारित होगा।
ये भी पढ़ें
रेडियो पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगी विद्या