शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. divyanka tripathi and vivek dahiya prank video
Written By

पति के साथ किया दिव्यांका ने ऐसा मज़ाक, वीडियो हुआ वायरल

पति के साथ किया दिव्यांका ने ऐसा मज़ाक, वीडियो हुआ वायरल - divyanka tripathi and vivek dahiya prank video
टीवी की फेमस और सभी की पसंदीदा एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों मज़े कर रही हैं। शूटिंग के साथ-साथ वे अपनी फैमिली और पति को भी भरपूर टाइम देती हैं। उनकी हंसी, एक्टिंग, लुक्स, ड्रेसिंग के फैंस दीवाने हैं। लेकिन ऐसा कौन है आखिर जो उन पर ध्यान ही नहीं दे रहा है? 
 
दरअसल ये हैं दिव्यांका के पति विवेक दहिया। जी हां, दिव्यांका के सबसे करीबी यानी कि उनके पति ही उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह खुद दिव्यांका का एक वीडियो बता रहा है। दिव्यांका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने पति के साथ रूम में हैं और टीवी देख रही हैं, लेकिन विवेक का ध्यान दिव्यांका पर नहीं उनके फोन पर है। 
 
दिव्यांका, विवेक को फ्रेंच फ्राइज खिला रही हैं, लेकिन विवेक सिर्फ फोन पर ही ध्यान दे रहे हैं। दिव्यांका बार-बार उन्हें फ्रैंच फ्राइज़ खिला रही हैं और उन्हें टीवी देखने के लिए मना रही हैं। इस सबके बावजूद भी विवेक जब नहीं माने तो दिव्यांका ने उन्हें फ्रैंच फ्राइज की जगह एक हरी मिर्च खिला दी। यह काफी फनी हो जाता है जब विवेक तीखा लगने से पानी के लिए भागते हैं। 
 
 
इस पर दिव्यांका ने कैप्शन लिखा है कि मेरे बिजी पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे हैं... यह प्रैंक उन्हें सबक सिखाने के लिए किया। हालांकि यह वीडियो दोनों ने किसी वीडियो ऐप कंपनी के लिए बनाया है, लेकिन दोनों इसमें क्यूट लग रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
कश्मीर में सोनमार्ग की ठंडी वादियों में सलमान और जैकलिन का हॉट अंदाज!