बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Veere Di Wedding, Trailer, Kareena Kapoor Khan, Ekta Kapoor, Sonam Kapoor
Written By

वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर: दोस्ती और शादी, कमाल का कॉम्बिनेशन

वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर: दोस्ती और शादी, कमाल का कॉम्बिनेशन - Veere Di Wedding, Trailer, Kareena Kapoor Khan, Ekta Kapoor, Sonam Kapoor
लंबे समय से इंतज़ार की जाने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लांच हो गया है। चार सहेलियों की इस मज़ेदार कहानी को निर्देशित किया है शशांक घोष ने और इसे प्रोड्यूस किया है रिया कपूर और एकता कपूर ने। अब एकता कपूर की फिल्म हो और इसमें मसाला ना हो यह कैसे हो सकता है। इस फिल्म में ड्रामा, शादी, प्यार, रोमांस और दोस्ती जैसी हर चीज़ का मसाला है। 
 
वीरे दी वेडिंग चार सहेलियों की कहानी है जिनमें से एक की शादी होने वाली है। शादी के पहले चारों अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हैं। ट्रेलर में इसे काफी मज़ेदार तरीके से दिखाया गया है। मस्ती, प्यार, दोस्ती की इसमें कोई सीमा नहीं है। ट्रेलर शानदार है और आज के दौर की युवाओं की कहानी दर्शाता है। 
 
युवाओं को इसमें ज़्यादा पसंद आएगी इसकी भाषा, इसमें आज के दौर की भाषा और गंदी भाषा दोनों का इस्तेमाल किया गया है। चारों दोस्तों की ज़िंदगी में कुछ ना कुछ दिक्कतें चल रही हैं। इसके बावजूद सभी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया लीड में हैं। इसमें करीना की शादी होने वाली है। साथ ही इसमें सभी के फेवरेट सुमित व्यास भी हैं। 
 
ट्रेलर को एक ही दिन में लाखों लोगों ने पसंद कर लिया है। फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज़ होने वाली है। इस बीच यह भी खबर है एक्ट्रेस सोनम कपूर रियल लाइफ में शादी करने वाली हैं। लोगों को फिल्म के अलावा इनकी शादी का भी इंतज़ार है। 
ये भी पढ़ें
दो फिल्में और इतने अवतार, रणवीर सिंह कर क्या रहे हैं आखिर?