शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. step by step dhaniye panjeeri
Written By

जन्माष्टमी का प्रसाद : शाही धनिया-मेवे की पंजीरी

जन्माष्टमी का प्रसाद : शाही धनिया मेवे की पंजीरी। Janmashtami  Prasad - step by step dhaniye panjeeri
सामग्री :
 
100 ग्राम साबुत खड़ा धनिया, 100 ग्राम पिसी शकर, छोटी पाव कटोरी कटे हुए मखाने, 25 ग्राम सूखे खोपरे के टुकड़े, काजू और बादाम की कतरन, 2-3 इलायची पिसी हुई, कुछेक किशमिश, 4-5 केसर के लच्छे, घी (अंदाज से)।
 
विधि :
 
* सबसे पहले एक कड़ाही में छोटा आधा चम्मच घी गर्म करें। 
 
* अब धनिया डालकर धीमी आंच पर भूनें। 
 
* जब धनिए से खुशबू आने लगे तब आंच से उतारकर ठंडा कर लें। 
 
* अब सभी मेवे भूनकर अलग रखें। 
 
* धनिया ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक बीस लें। 
 
* अब इसमें पिसी शकर, तले मेवे और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
 
* केसर से सजाएं। 
 
* लीजिए तैयार है शाही धनिया-मेवे की पंजीरी।
 
अब इस प्रसाद से कान्हा जी को भोग लगाएं।

- आरके.