गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. sattu ladoo Prasad
Written By

अक्षय तृतीया के दिन बांकेबिहारी को लगाएं सत्तू के लड्डू का भोग, वे होंगे अतिप्रसन्न

अक्षय तृतीया के दिन बांकेबिहारी को लगाएं सत्तू के लड्डू का भोग, वे होंगे अतिप्रसन्न - sattu ladoo Prasad
सामग्री :
250 ग्राम सत्तू का आटा (बाजार में तैयार मिलता है), 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 100 ग्राम घी, 1 चम्मच पिसी इलायची, पाव कटोरी मेवे की कतरन।
 
विधि :
सबसे पहले घी को पिघाल लें। अब एक परात में सत्तू का आटा छान लें। उसमें घी, शक्कर का बूरा और पिसी इलायची डालें और मिश्रण को हाथ से एकसार कर लें।
 
अब इसमें मेवे की कतरन डालें और अपने स्वेच्छानुसार गोल-गोल लड्‍डू बना लें। अब इन लड्‍डू से भगवान को भोग लगाएं। 
ये भी पढ़ें
चुनाव के संदर्भ में भारतीय अर्थव्यवस्था की एक लघु समीक्षा