• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Jalebi ka bhog
Written By

Teej Food : रसीली जलेबी

Teej Food : रसीली जलेबी - Jalebi ka bhog
Jalebi Recipes
 
सामग्री :
 
250 ग्राम मैदा छना हुआ, 150 ग्राम शक्कर, 1 चम्मच दही, 5-6 चम्मच दूध, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, 250 ग्राम घी, 50 ग्राम पिस्ता कतरन, 5-6 केसर की पत्तियां।
 
विधि :
 
सबसे पहले मैदा, दही, आधा इलायची पावडर एवं एक चुटकी केसर डालकर अच्छी तरह फेंट लीजिए। ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला। अब शक्कर में पानी डालकर दो तार की चाशनी बना लें व उसमें बचा हुआ इलायची पावडर एवं केसर पीसकर डाल दें। 
 
अब मैदे के थोड़े-से घोल को एक सूती कपड़े में डालकर पोटली बांध दें। पोटली में नीचे की साइड में एक होल कर दें। अब फ्राइंग पैन में घी गर्म करके जलेबियां बनाएं। मध्यम आंच पर तल लें, फिर 2 मिनट के लिए चाशनी में डालें। 
 
अब चाशनी से निकालकर गरमा-गरम जलेबियों पर पिस्ता कतरन डालकर माता को भोग लगाएं। 
 
नोट : आप चाहे तो उसे गरम दूध के साथ भी खा सकती हैं।