शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market
Written By

सेंसेक्स ने लगाई 517 अंक की छलांग

सेंसेक्स ने लगाई 517 अंक की छलांग - Stock market
मुंबई। मजबूत वैश्विक रख तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच बैंकिंग, दूरसंचार व आईटी शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 517 अंक की छलांग के साथ 27,975.86 अंक पर पहुंच गया। यह दो माह से अधिक में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।
 
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 200 अंक मजबूती के साथ खुलने के बाद एक समय 28,000 अंक के स्तर पर पहुंच गया। अंत में अंत में यह 517.22 अंक या 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,975.86 अंक पर बंद हुआ। 
 
सेंसेक्स के लगभग सभी 30 शेयर लाभ में रहे। इससे पहले 20 जनवरी को सेंसेक्स में 522.66 अंक का लाभ दर्ज हुआ था। ब्रोकरों ने इस तेजी की वजह पिछले कुछ दिनों में हुई ‘अधिक बिकवाली’ के बाद चुनिंदा खरीदारी को दिया।
 
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,500 अंक के स्तर पर पहुंचने के बाद अंत में कुछ नीचे यानी 150.90 अंक या 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,492.30 अंक पर बंद हुआ।
 
रेलिगेयर सिक्योरिटीज के अध्यक्ष खुदरा वितरण जयंत मांगलिक ने कहा, मजबूत वैश्विक रख के बीच बाजार अत्यधिक बिकवाली के बीच लाभ में आया। (भाषा)