शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Sensex Nifty Mumbai Stock Market
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 1 जून 2017 (17:27 IST)

सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट - Sensex Nifty Mumbai Stock Market
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच मामूली नुकसान के साथ 31,137.59 अंक पर बंद हुआ। आर्थिक वृद्धि के निराशाजनक आंकड़ों से निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 8.21 अंक या 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 31,137.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 31,213.12 से 31,062.02 अंक के दायरे में रहा।
 
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.15 अंक या 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 9,616.10 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 9,600 अंक से नीचे 9,589.90 अंक पर आ गया था। वित्त वर्ष 2016-17 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 7.1 प्रतिशत पर आ गई है। हालांकि कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, लेकिन नोटबंदी का असर वृद्धि दर के आंकड़ों पर पड़ा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मुंहतोड़ जवाब! भारतीय सेना ने 5 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए