शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. American stock exchange
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (14:07 IST)

अमेरिकी डॉओ जोंस में भी ऐतिहासिक गिरावट

अमेरिकी डॉओ जोंस में भी ऐतिहासिक गिरावट - American stock exchange
न्यूयॉर्क। दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है, इससे अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक डॉओ जोंस भी अछूता नहीं है। डॉओ जोंस में सोमवार के कारोबार में 1,175 अंकों की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डॉओ जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज दोपहर के कारोबार में 1,600 अंकों तक टूट गया था और यह इसकी एकदिनी सबसे बड़ी गिरावट रही।

यह अगस्त 2011 के बाद सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही। सीएनएन के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का असर दुनियाभर में जारी है। इसके परिणाम स्वरूप जापान का निक्केई सूचकांक मंगलवार सुबह चार फीसदी की गिरावट के साथ खुला जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक में तीन फीसदी की गिरावट रही। 

डॉओ जोंस में सोमवार दोपहर तीन बजे तक 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई लेकिन इसके कुछ ही मिनटों बाद यह 900 अंक, फिर 1,000 और उसके बाद 1,500 अंकों तक टूट गया। अंतत: डॉओ जोंस अपने निम्नतम 1,597 अंकों तक लुढ़क गया।

नैस्डैक सूचकांक में दो फीसदी से अधिक की गिरावट रही लेकिन जल्द ही नैस्डैक हरे निशान पर लौट आया। पर इसके बाद जल्द ही इसमें गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक लगभग चार फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक में चार फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान दीर्घकालीन आर्थिक सुधारों पर केंद्रित है। बयान में आर्थिक विकास दर को मजबूत करने, बेरोजगारी कम करने और कामगारों का वेतन वेतन बढ़ाने की बात की गई।
ये भी पढ़ें
इंदौर के कुष्ठरोगियों को मिला महाकाल का आशीर्वाद