मंगलवार, 11 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

जीव मिल्खासिंह पेनल्टी से उबरे

संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर

जीव मिल्खासिंह पेनल्टी से उबरे -
फॉर्म में चल रहे जीव मिल्खासिंह ने एक शॉट की पेनल्टी से उबरकर 50 लाख ॉलर इनामी बारक्ले सिंगापुर गोल्फ ओपन के दूसरे दौर में आज यहाँ तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया।

जीव अपने दो दिन के स्कोर एक अंडर 141 से न सिर्फ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर पहुँच गए, बल्कि इससे उनकी एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट की आशाएँ भी मजबूत हो गयी हैं।

अभी तक मेरिट में शीर्ष पर चल रहे न्यूजीलैंड के मार्क ब्राउन कट में जगह नहीं बना पाये और अब जीव के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है।

भारत के अन्य गोल्फरों में दिग्विजयसिंह ने एक ओवर 72 और एसएसपी चौरसिया ने पांच ओवर 76 का स्कोर बनाया। चौरसिया के साथ शिव कपूर भी संयुक्त रूप से 66वें स्थान पर रहे।

इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन ने भी युवराज की तारीफ की और उनका मानना है कि भारतीयों की तूफानी बल्लेबाजी के बाद उनकी टीम ज्यादा कुछ नहीं कर सकती थी।