मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > कुंबले की विदाई में सीनियर भावुक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुंबले की विदाई में सीनियर भावुक
कोटला टेस्ट के आखिरी दिन रविवार को क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले की सभी सीनियर खिलाड़ियों ने सराहना की है।

राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह हम सबके लिए भावुक क्षण है, लेकिन यह भारत के महानतम क्रिकेटर के विदाई समारोह का जश्न मनाने का समय है। नागपुर में अपने करियर का आखिरी मैच खेलने वाले भारत के एक अन्य पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी तेंडुलकर और द्रविड़ के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि टीम को कुंबले की कमी खलेगी।

उन्होंने कहा कि अनिल संभवतः सभी में शीर्ष पर हैं। इस तरह से उनकी कमी खलेगी। मुझे नहीं लगता कि उनकी जगह भरना आसान होगा। इसमें कुछ समय लगेगा।

कुंबले के साथ बिताए कुछ यादगार लम्हों को याद करते हुए गांगुली ने कहा कि आज चोट के बावजूद गेंदबाजी करना, कल हाथ में 11 टाँकों के बावजूद कैच पकड़ना और ओवल में उनका शतक आदि कई यादगार लम्हे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
21 वर्षो में कोटला में सभी सात टेस्ट जीते
जीवटता और जोश की मिसाल रहे कुंबले
सुपरस्टार्स ने मुंबई चैंप्स को हराया
जज्बे और प्रतिबद्धता की मिसाल रहा है करियर
ढीली हो रही है ऑस्ट्रेलिया की पकड़:चैपल
आईसीएल से तबाह हो रहा है बांग्लादेश