भारत और श्रीलंका के बीच यहाँ मोटेरा के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम पर खेले जा रहे जेपी कप-2009 के पहले टेस्ट मैच में खेल के अंतिम दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज टेस्ट बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
आज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने टेस्ट करियर का 7वाँ शतक पूरा किया। शतक बनाने के लिए उन्होंने 187 गेंदों का सामना किया और 12 चौके जमाए।