गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sports Ministry, Tops list, 107 new players,
Written By
Last Modified: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (21:49 IST)

टॉप्स सूची में जुड़ा 107 नए खिलाड़ियों का नाम

टॉप्स सूची में जुड़ा 107 नए खिलाड़ियों का नाम - Sports Ministry, Tops list, 107 new players,
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के मद्देनजर टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टाप्स) योजना में 107 अन्य खिलाड़ियों को जोड़ा है। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए सरकार से धनराशि मिलेगी।
 
चुने गए 107 खिलाड़ियों में से सिर्फ चार का चयन 2020 ओलंपिक खेल तक किया गया है जबकि अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों तक के लिए चुना गया है। सूची में 107 नए खिलाड़ी के शामिल होने से टॉप्स योजना में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 152 हो गई है, जिसमें से 19 पैरा खेलों के हैं।
 
एक सितंबर को टॉप योजना से जुड़ी समिति की बैठक के बाद इन खिलाड़ियों को चुना गया। इससे पहले जुलाई में टॉप्स योजना से जुडे खिलाडियों की संख्या 45 हो गई थी।
 
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हाल ही में कहा था कि टॉप्स सूची में शामिल खिलाड़ियों को मासिक भत्ते के रूप में 50 हजार रुपए मिलेगा। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की अध्यक्षता वाली यह समिति खेल मंत्रालय को नामों की सूची देती है।
 
टोक्यो ओलंपिक तक के लिए चुने गए खिलाड़ियों में युवा बैंडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, ट्रैक एंड फील्ड एथलीट लिली दास (800 और 1500 मीटर दौड़), संजीवनी जाधव (5000 और 10,000 मीटर दौड़) और तेजस्वी शंकर (ऊंची कूद) शामिल हैं।
 
इस सूची में जीतू राय और ओंकार सिंह जैसे निशानेबाजों को शामिल किया गया है, जिससे टॉप्स योजना में शामिल निशानेबाजों की संख्या 17 हो गई है। टेनिस खिलाड़ियों की सूची में रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा समेत सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं लेकिन इनमें लिएंडर पेस का नाम नहीं है।
 
बैंडमिटन खिलाड़ियों की सूची में लक्ष्य के शामिल होने से सूची में इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों की संख्या दस हो गई है। सूची में पीवी सिंधू, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का नाम पहले से ही शामिल है।
 
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों को देखते हुए सूची में कुश्ती के आठ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे इनकी संख्या अब 12 तक पहुंच गई हैं। सूची में मुक्केबाजी से 13, एथलेटिक्स से 17, ट्रैक एंड फील्ड से 19 खिलाड़ियों को जगह मिली है। 

टॉप खिलाड़ियों की सूची :  1. एथलेटिक्स (19) : नीरज चोपड़ा, के टी इरफान (दोनों का चयन 21 जुलाई को किया गया), गणपति कृष्णन, मनीष रावत, अजय कुमार सरोज, अन्नू रानी, जी लक्ष्मणन, ललिता बाबर, लिली दास, नयना जेम्स, ओम प्रकाश कराना, तेजिंदर पाल सिंह, पी यू चित्रा, पूर्णिमा हेमब्रम, संजीवनी जाधव, सुधा सिंह, स्वप्ना बर्मन, तेजस्विन शंकर, वी नीना (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
2. मुक्केबाजी (13) :  शिव थापा, विकास कृष्णन, मनोज कुमार, अमित कुमार, श्याम कुमार काका, सचिन (सभी का चयन 21 जुलाई को किया गया), एस सरजुबाला देवी, सोनिया लाथेर, एल देवेंद्रो सिंह, कविंदर बिष्ट, गौरव बिधुड़ी, सुमित सांगवान, सतीश कुमार (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
3.भारोत्तोलन (13) : मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, एस सतीश कुमार (सभी का चयन 21 जुलाई को किया गया), मुथुपुंडी राजा, दीपक लाथर, रागल वेंकट राहुल, विकास ठाकुर, अजय सिंह, जिजामग देरु, परदीप सिंह, खुमुकैम संजीता चानू, मटास संतोषी, पूनम यादव (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
4.कुश्ती (12) : विनेश फोगट, साक्षी मलिक, संदीप तोमर, बजरंग पुनिया (सभी को 21 जुलाई को चुना गया), प्रवीण राणा, सत्यव्रत कादियान, सुमित, ललिता, सरिता, ज्ञानेंद्र दहिया, हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
5. वुशु (9) : उचित शर्मा, नरेंद्र ग्रेवाल, अरुणपमा देवी, बुद्ध चंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, सनाटोम्बी देवी, यमनाम सनाथोई देवी, सूर्य भानु प्रताप, ज्ञान दास (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
6. तीरंदाजी (16) : अतनु दास, दीपिका कुमारी (दोनों चयनित 21 जुलाई को), जयंत तालुकदार, सचिन, तरुणदीप राय, बॉम्बएला देवी, लक्ष्मी रानी मंजी, मोनिका सरेन, अमनजीत, अभिषेक वर्मा, सी आर सिरे, खुसू धायाल, दिव्या धायाल, ज्योति सुरेखा, त्रिशा देब, लिली चानू (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
7. पैरा स्पोर्ट्स (19) : अमित कुमार सरोहा, दीपा मलिक, देवेन्द्र झाज़रिया, करमज्योति, मारियप्पा थांगवेलू, राम पाल चहर, रिंकू हुड्डा, संदीप चौधरी, जयंती बेहरा, रोहित कुमार, शरद कुमार, सुंदर सिंह गुर्जर, वरुण सिंह भाटी, वीरेंद्र धनकड़, अवनी लेखारा, पूजा अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस, फारमान बाशा, सचिन चौधरी (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
8. साईकिलिंग (5) : दबोरा हेरोल्ड, अलेना रेजी, संराज पी, रणजीत सिंह, साहिल कुमार (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
9. जूडो (4) : अवतार सिंह, कल्पना देवी, विजय कुमार यादव, तुलिका मान (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
10. जिमनास्टिक्स (5) : दीपा करमाकर (21 जुलाई को चयन किया गया) राकेश कुमार, आशीष कुमार, प्रणति नायक, अरुणा बुद्ध रेड्डी 11. बैडमिंटन (10) : के श्रीकांत, साईं प्रणीत बी, एच एस प्रणय, अजय जयराम, पी वी सिंधू, सायना नेहवाल, सिक्की रेड्डी, प्रणव सी, अश्विनी पोनप्पा (सभी 21 जुलाई को चुना गया), लक्ष्य सेन (एक सितंबर को जोड़ा गया)।
 
12. टेनिस (7) : युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन, सुमित नागल, रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा, प्रार्थना थोंबरे, करमन कौर थांडी (सभी एक सितंबर को जोड़े गए)।
 
13 : निशानेबाजी (17) : ज़ोरावर सिंह, हीना सिद्धू, मैराज अहमद खान, शेराज शेख, अंगद वीर सिंह बाजवा, पूजा घाटकर, अपूर्वी चंदेला, मेघना सज्जनर, दीपक कुमार, रवि कुमार, गगन नारंग, कायनन चेनाई, अंकुर मित्तल, शपथ भारद्वाज, संग्राम दाह्या (सभी को 21 जुलाई को चुना गया), जीतू राय, ओंकार सिंह (एक सितंबर को जोड़ा गया)। 
 
14. स्क्वैश (3) : दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा, सौरव घोषाल (21 जुलाई को चुना गया)।
(भाषा)
ये भी पढ़ें
पांचवें सत्र में भी फोर्स इंडिया के साथ रहेंगे पेरेज