शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza, pregnant,
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (20:34 IST)

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा गर्भवती हुई...

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा गर्भवती हुई... - Sania Mirza,  pregnant,
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सानिया ने सोशल मीडिया पर अपने ट्‍विटर एकाउंट से अपने गर्भवती होने की जानकारी एक फोटो के माध्यम से दी है। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था और दोनों ने ही घोषणा की कि वे आने वाले मेहमान के पैरेंटस बनने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
 
सानिया मिर्जा ने अपने ट्‍विटर और इंस्टाग्राम एकाउंट ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के लिए नए मेहमान के आने की एक अच्छी खबर दी है। सानिया ने एक फोटो के जरिए लड़का या लड़की के उपयोग में आने वाले कपड़े की तस्वीर दी है। इस फोटो का उन्होंने केप्शन दिया है “#BabyMirzaMalik”
सनद रहे कि सानिया हाल ही में ‍दिए गए एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अपने बच्चे का नाम 'मिर्जा मलिक' के रूप में उपनाम और सिर्फ मलिक के रूप में रखेगी। अब जब उन्होंने इसी तरह के हैशटैग के साथ खबर साझा की है, तो इसका यही नाम दिया जाएगा। हालांकि सानिया ने इसका खुलासा नहीं किया कि नया मेहमान कब अपनी आंखे खोलने वाला है... 
 
31 वर्षीया सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 2010 में हैदराबाद में पाकिस्तानी रीति रिवाज के साथ निकाह किया था। निकाह के आठ साल बाद वे पहली बार मां बनने जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि शोएब मलिक से शादी करने के पूर्व सानिया की सगाई सोहराब मिर्जा से हुई थी लेकिन बाद में ये शादी नहीं हो सकी।
सानिया भले ही पाकिस्तान की बहू है लेकिन वे रहती हैं दुबई में। जब भारत-पाकिस्तान के मैच होते हैं तो वे भारत का समर्थन करती हैं लेकिन जब पाकिस्तान किसी दूसरे देश से खेल रहा होता है, तब वे पाकिस्तान को ' चियरअप' करती हुई नजर आती हैं।
 
2014 से तेलंगाना सरकार की ब्रांड एम्बेसेडर सानिया मिर्जा को 2004 में अर्जुन अवॉर्ड और 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। यही नहीं, 2016 को सानिया को पद्म भूषण पुरस्कार भी प्रदान किया गया। 2016 में ही सानिया को देश के सबसे बड़े अवॉर्ड 'राजीव गांधी खेल रत्न' पुरस्कार से नवाजा गया था।
ये भी पढ़ें
दिल्ली और पंजाब का मैच रोमांचक स्थिति में