गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian Badminton Association, Dr. Himanta Biswa Sarma, President
Written By
Last Modified: मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (22:53 IST)

सरमा निर्विरोध बने बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष

Indian Badminton Association
नई दिल्ली। डॉ. हिमांता बिस्वा सरमा को भारतीय बैडमिंटन संघ की गोवा में मंगलवार को हुई वार्षिक आम सभा बैठक में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में अंबुमणि रामदॉस को कोषाध्यक्ष और अजय कुमार सिंघानिया को महासचिव चुना गया।


सरमा पिछले वर्ष अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास गुप्ता का निधन हो जाने के बाद अंतरिम अध्यक्ष चुने गए थे। वह अब अगले चार वर्षों तक एसोसिएशन के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। डॉ. सरमा कैबिनेट रैंक मंत्री हैं और नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) के संयोजक भी हैं।

तमिलनाडु बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मौजूदा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। हरियाणा बैडमिंटन संघ के अजय सिंघानिया ने महासचिव पद के लिए राजस्थान बैडमिंटन संघ के केके शर्मा को हराया।

महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरुण लखानी निर्विरोध सीनियर उपाध्यक्ष चुने गए जबकि असम बैडमिंटन संघ के सचिव  उमर रशीद को सचिव (इवेंट्स) चुना गया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारत को 'गोल्ड कोस्ट' में पदक संख्या बढ़ाने की चुनौती