शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. football World Cup
Written By
Last Updated :पेरिस , सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (14:00 IST)

इमोबाइल के गोल से इटली जीता

इमोबाइल के गोल से इटली जीता - football World Cup
पेरिस। लाजियो के स्ट्राइकर सीरो इमोबाइल के इंजुरी टाइम में दागे गोल की बदौलत इटली ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में मैसेडोनिया को 3-2 से हरा दिया।

 
ग्रुप जी मुकाबले में 4 बार का चैंपियन इटली दुनिया की 146वें नंबर की टीम के खिलाफ हार के कगार पर था लेकिन इमोबइल के 2 गोल से टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
 
टोरीनो के स्ट्राइकर एंड्रिया बेलोटी ने 24वें मिनट में इटली को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक इटली की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हॉफ में 15वें मिनट में इलिजा नेस्तोरोवस्की ने मैसेडोनिया को बराबरी दिलाई जबकि 2 मिनट बाद मिडफील्डर फरहान हसानी ने 1 और गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
 
मैच में जब 15 मिनट का समय बचा था, तब इमोबाइल ने इटली को 2-2 से बराबरी दिलाई। मार्को पारोलो ने 90वें मिनट में गोल किया लेकिन यह ऑफ साइड हो गया। इमोबाइल ने हालांकि इंजुरी टाइम में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। दूसरी तरफ स्पेन ने अल्बानिया को 2-0 से हराया। स्पेन की ओर से डिएगो कोस्टा और नोलितो ने गोल दागे।
 
ग्रुप डी के मैच में सर्बिया ने ऑस्ट्रिया को 3-2 से हराया जबकि आयरलैंड ने मालदोवा को 3-1 से शिकस्त दी। ग्रुप आई में क्रोएशिया ने फिनलैंड को 1-0 से हराया जबकि आईसलैंड ने तुर्की को 2-0 से पछाड़ा। (भाषा)