• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Sawan somvar ke upay 2023
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 जुलाई 2023 (16:54 IST)

सावन में 8 सोमवार के 8 उपाय, सभी संकटों से मुक्ति पाएं

सावन में 8 सोमवार के 8 उपाय, सभी संकटों से मुक्ति पाएं - Sawan somvar ke upay 2023
Sawan somvar par kya karna chahie : इस बार श्रावण माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 4 जुलाई 2023 मंगलवार को होगा और 31 जुलाई 2023 तक चलेगा। यानी कुल 59 दिन रहेंगे जिसमें 8 सोमवार रहेंगे। इन 8 सोमवार को करें शिवजी को प्रसन्न करने के लिए मात्र 8 उपाय।
 
सावन सोमवार 2023 की लिस्ट:-
  1. सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को रहेगा।
  2. सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को रहेगा।
  3. सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को रहेगा। (अधिकमास)
  4. सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई को रहेगा। (अधिकमास)
  5. सावन का पांचवां सोमवार 7 अगस्त को रहेगा। (अधिकमास)
  6. सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त हो रहेगा। (अधिकमास)
  7. सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त को रहेगा।
  8. सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त को रहेगा।
सावन सोमवार के 8 उपाय:-
  1. वन सोमवार को आप भगवान शिव को चावल के मात्र 4 दाने भी पूरे मनोभाव से अर्पित करेंगे तो वे प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।
  2. सावन में एक आंकड़ा, एक धतूरा, एक बेर, एक संतरा भी शिव जी प्रसन्न कर सकता है।
  3. सोमवार के दिन यदि 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र जाप करते हुए दूध, दही, शकर, घी, शहद, गन्न का रस आदि श्रद्धानुसार अर्पित करके शिव जी से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है।
  4. भोलेनाथ मात्र एक कलश शीतल जलधारा से प्रसन्न हो जाते हैं। 
  5. यदि शिव जी संपूर्ण भाव से एक बिल्वपत्र भी चढ़ाया जाए तो मनचाहा वरदान मिलता है।
  6. रात्रि को शिव मंदिर में घी का एक दीपक जलाकर आ जाएं, आपके सारे संकट मिट जाएंगे।
  7. शिवलिंग का पंचामृत या रुद्राभिषेक करना बहुत ही ‍शुभ माना जाता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर मन शांत होता है।
  8. सोमवार को व्रत रखकर महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।