शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. आलेख
  4. prediction on hinduism
Written By
Last Updated : मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (07:17 IST)

हिन्दू धर्म के बारे में 10 भविष्यवाणियां जानकर आप चौंक जाएंगे...

हिन्दू धर्म के बारे में 10 भविष्यवाणियां जानकर आप चौंक जाएंगे... - prediction on hinduism
क्यू कुरुफर्ड ने 1790 ई. में लिखा, 'भारत न केवल मिस्र या ग्रीस की कलाओं तथा विज्ञान का मूल स्थान, बल्कि एक सुसंस्कृत तथा सभ्य राष्ट्र था।' (देखें, सेकेचिंग चीफली रीलेटिंग टू द हिस्टोरिक लर्निंग्स एण्ड मैनर्स ऑफ द हिन्दूज, लंदन 1790, पृ. 71-74)।...लेकिन उसे बर्बर जाहिल आक्रांताओं ने नष्ट कर दिया। दार्शनिक क्षेत्र में मैनिनिंग ने लिखा, 'सभ्यता की उच्चता में भारतीय दर्शन प्राचीन काल की भांति आज भी उच्च है। हिन्दुओं के मानव मस्तिष्क का विकास उतना व्यापक था, जितना मानव द्वारा संभव है।' 
अगर मैं अपने से पूछूं कि हम यूरोपवासी, जो अब तक ग्रीस, रोमन तथा यहूदी विचारों में पलते रहे, किस साहित्य से प्रेरणा लें, जो हमारे भीतरी जीवन का परिशोधन करे, उसे उन्नति के पथ पर अग्रसर करे, व्यापक बनाये, विश्वसनीय बनाये, सही अर्थों में मानवीय बनाये जिससे हमारे जीवन को ही नहीं, हमारी आत्मा को प्रेरणा मिले, तो वह भारत है।-मैक्समूलर, प्रसिद्ध विद्वान 
 
एनी वेसेंट ने हिन्दू धर्म को विश्व का सर्वोच्च धर्म बतलाया। उन्होंने उसे सभी मत-पंथों की जननी कहा। उसने हिन्दू धर्म में पूर्णत: विज्ञान तथा धर्म में सामंजस्य पाया। उसका कथन है कि बिना हिन्दुत्व के भारत का कोई भविष्य नहीं है।...इसका यह मतलब है कि यदि कुछ लोग यह सोचते हैं कि धर्मन्तरण करके या अपना पितृधर्म छोड़कर उसे खतरे में डाल देंगे तो यह भी तय है कि उनका अस्तित्व भी खतरे में ही होगा। विदे‍शी आक्रमणकारियों और धर्माचायों के कारण अपना धर्म बदलने वाले जितनी जल्दी इस बात को समझ लें तो अच्‍छा है। अगर वे नहीं समझते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फिर उन्हें अपने बच्चों को वैसा ही भविष्य देना होगा जैसा कि सीरिया और ईराक के बच्चों का वर्तमान है।...खैर..
 
हमने नास्त्रेदमस जैसे अन्य भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों का अध्यन किया और उनमें से कुछ चुनिंदा भविष्यवाणी को आपके लिए लाए। इसके अलावा पुराणों में हिन्दू धर्म के बारे में किस तरह की भविष्यवाणी कही गई है इस संबंध में भी हमने खोजबीन की है। यह तो तय है कि हिन्दू धर्म का भविष्य उज्जवल है लेकिन भारतीय लोगों का भविष्य भी तभी उज्जवल होगा जबकि वे हिन्दुत्व को समझकर उसे अच्छे से अपनाएं। अपनी मातृभूमि और पितृधर्म को समझे।
 
वर्तमान में दुनिया में पिछले सैकड़ों वर्षों से धर्म के नाम पर धर्मों का धर्मयुद्ध चल रहा है। धर्म के नाम पर लोग एक-दूसरे को खत्म करने में लगे हैं। धर्म का मर्म तो कोई नहीं समझता, अलबत्ता अब ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जो खुद के धर्म को सत्य का मार्ग मानकर दूसरे के धर्म की आलोचना करने से चूकते नहीं हैं। दरअसल, धर्म अब धर्म नहीं बल्कि सांप्रदायिक, आपराधिक और आतंकवादी संगठन बन गए हैं। यह सत्ता हथियाने का हथियार भी है। हर धर्म के सैंकड़ों फिरके हैं। संगठित धर्मों ने दुनिया को लगभग नर्क ही बान रखा है।
 
ऐसे में सवाल यह उठता है कि धर्मों का भविष्य क्या होगा। कौन-सा धर्म ऐसा है जिसके बारे में कहें कि असल में वही एकमात्र धर्म है या कि भविष्य में उसी का अस्तित्व रहने वाला है। दुनिया में चार सबसे बड़े ताकतवर धर्म है- ईसाई, इस्लाम, बौद्ध और हिन्दू। इसके अलावा यहूदी, पारसी, जैन और सिख धर्म का नंबर आता है। इसमें से पारसी और जैन धर्म अपने अस्तित्व से जूझ रहे हैं, जबकि दुनिया भर में ऐसे भी कई धर्म है जिनका कोई खास वजूद नहीं है और वे अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में बहुसंख्यक समाज उनके खिलाफ या उनकी उपेक्षा का जिम्मेदार अवश्य ही माना जाएगा।
 
उपरोक्त चार में से यदि हम हिन्दू धर्म की बात करें तो अब इतिहासकार यह स्वीकारने लगे हैं कि हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन और प्रथम धर्म है। ऋग्वेद मानव सभ्यता की पहली धार्मिक, ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और सामाजिक पुस्तक है। लिहाजा हिन्दू धर्म से प्रेरित होकर ही उसी में से कई अन्य धर्मों की उत्पत्ति होते चली गई। उनमें से कुछ धर्म तो हिन्दू धर्म के खिलाफ खड़े हैं। ऐसा इसलिए माना गया, क्योंकि उनकी हिन्दू धर्म और भारत के इतिहास के संबंध में मालूमात कम है। भारत को जातियों में बांटकर राज करने के दौर के बाद जब भारत स्वतंत्र हुआ तो यह परंपरा जारी रही और अभी तक जारी है।
 
एक समय था जबकि हिन्दूकुश से लेकर अरुणाचल की पहाड़ियों तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में रह रहे लोग एक की जाति, समाज और धर्म के थे। लेकिन धर्मान्तरण और आक्रांताओं की बदौलत अब यही लोग भिन्न भिन्न संप्रदाय, धर्म, जाति और भाषा में बंट गए हैं। इसका परिणाम यह हुआ की अखंड भारत खंड-खंड होता चला गया। खैर...आइये जानते हैं पुराणों, नास्त्रेदमस और अन्य भविष्यवक्ताओं के अनुसार की गई हिन्दू के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।
 
अगले पन्ने पर पहली भविष्यवाणी...

एक दिन हिन्दुत्व के आगे सभी को झुकना होगा : फ्रांस के नोबल पुरस्कार विजेता दार्शनिक रोमां रोला ने विश्व में हिन्दू धर्म को सर्वश्रेष्ठ माना है। उन्होंने लिखा, 'मैंने यूरोप और मध्य एशिया के सभी मतों का अध्ययन किया है, परंतु मुझे उन सब में हिन्दू धर्म ही सर्वश्रेष्ठ  दिखाई देता है...मेरा विश्वास है कि इसके सामने एक दिन समस्त जगत को झुकना पड़ेगा। पृथ्वी पर केवल एक स्थान है जहां के जीवित व्यक्तियों ने प्राचीन काल में अपने स्वप्नों को साकार किया, वह है भारत।- (प्रोफेट्स ऑफ द न्यू इंडिया, प्रील्यूड, पृ. 51) 
यहां झुकने का अर्थ हिंसा या धर्मांतरण के बल पर नहीं, बल्कि सच्चे ज्ञान के आगे झुकने की बात है। सत्य, अहिंसा, प्रेम, स्वतंत्रता और मोक्ष ही धर्म का सच्चा मार्ग होता है। असल में धर्म के यही आधार होना चाहिये। हिन्दू धर्म में व्यक्ति की निजता का सम्मान किया जाता है। वहां किसी भी प्रकार का सामाजिक दबाव नहीं बल्कि स्वयं की खोज पर बल दिया जाता है।
 
अगले पन्ने पर दूसरी भविष्यवाणी...
 

नास्त्रेदमस की हिन्दू धर्म के संबंध में भविष्यवाणी : नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी की किताब सेंचुरी में लिखा है कि 'सागरों के नाम वाला धर्म, चांद पर निर्भर रहने वालों के मुकाबले तेजी से पनपेगा और उसे भयभीत कर देंगे 'ए' तथा 'ए' से घायल दो लोग।' (x-96)। 
चांद पर आधारित धर्म एक ही है इस्लाम और दुनिया में जितने भी सागर हैं उनमें से सिर्फ हिन्द महासागर के नाम पर ही एक धर्म है जिसे हिन्दू धर्म कहते हैं। आगे के वाक्य की व्याख्या करना कठिन है़, लेकिन नास्त्रेदमस ने अपनी और भी भविष्यवाणियों में हिन्दू धर्म के उत्थान की बात कही है।
 
'लाल के खिलाफ एकजुट होंगे लोग, लेकिन साजिश और धोखे को नाकाम कर दिया जाएगा।' 'पूरब का वह नेता अपने देश को छोड़कर आएगा, पार करता हुआ इटली के पहाड़ों को और फ्रांस को देखेगा। वह वायु, जल और बर्फ से ऊपर जाकर सभी पर अपने दंड का प्रहार करेगा।' 
 
'तीन ओर घिरे समुद्र क्षेत्र में वह जन्म लेगा, जो बृहस्पतिवार को अपना अवकाश दिवस घोषित करेगा। उसकी प्रसंशा और प्रसिद्धि, सत्ता और शक्ति बढ़ती जाएगी और भूमि व समुद्र में उस जैसा शक्तिशाली कोई न होगा।' (सेंचुरी 1-50वां सूत्र) 
 
तीन ओर समुद्र से तो भारत ही घिरा हुआ है। भारत में गुरुवार एक ऐसा वार है जिसे सभी धर्म के लोग समान रूप से मानते हैं। गुरुवार का दिन केवल हिन्दू धर्म में ही पवित्र माना जाता है। इसका कारण यह है कि गुरुवार की दिशा ईशान कोण है और ईशान कोण में ही देवताओं का वास होता है। मुस्लिम धर्म में शुक्रवार को, यहूदियों में शनिवार को और ईसाइयों में रविवार को पवित्र माना जाता है। हालांकि अभी इस भविष्यवाणी के पूर्ण होने का इंतजार है कि कौन करेगा गुरुवार को अपना अवकाश दिवस घोषित? 
 
'पांच नदियों के प्रख्‍यात द्वीप राष्ट्र में एक महान राजनेता का उदय होगा। इस राजनेता का नाम 'वरण' या 'शरण' होगा। वह एक शत्रु के उन्माद को हवा के जरिए समाप्त करेगा और इस कार्रवाई में 6 लोग मारे जाएंगे।' (सेंचुरी v-27)
 
भारत में वैसे तो कई प्रसिद्ध नदियां हैं- गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा आदि, लेकिन पंजाब ऐसा क्षेत्र है जिसे 5 नदियों की भूमि भी कहा जाता है। पंजाब अर्थात जहां 5 नदियां बहती हों। पूर्व में इसे पंचनद प्रदेश भी कहा जाता था। पंजाब प्राचीनकाल से धरती की राजनीति का मुख्य केंद्र भी रहा है। ये 5 नदियां हैं- सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम। इन पांचों नदियों का उल्लेख वेदों में भी मिलता है। तो क्या पंजाब से होगा महान राजनेता? पंजाब के इतिहास को देखें तो गुरुनानक देव, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंदसिंह जैसी महान विभूतियों का इसी क्षेत्र से ताल्लुक है।
 
8. 'शीघ्र ही पूरी दुनिया का मुखिया होगा महान 'शायरन' जिसे पहले सभी प्यार करेंगे और बाद में वह भयंकर व भयभीत करने वाला होगा। उसकी ख्याति आसमान चूमेगी और वह विजेता के रूप में सम्मान पाएगा।' (v-70)...'एशिया में वह होगा, जो यूरोप में नहीं हो सकता। एक विद्वान शांतिदूत सभी राष्ट्रों पर हावी होगा।' (x-75)।
 
उक्त भविष्यवाणी से लगता है कि उस 'महापुरुष' का नाम 'श' से शुरू होगा। 'वरण' या 'शरण' जैसे नाम तो भारत में ही होते हैं, लेकिन 'शायरन' नाम जरूर अजीब है। नास्त्रेदमस ने अंग्रेजी में cheyren लिखा है। इस दौरान 'एलस' नाम से एक और व्यक्ति होगा जिसकी बर्बरता के बारे में लिखा गया है- 'उसका हाथ अंतत: खूनी एलस (ALUS) तक पहुंच जाएगा। समुद्री रास्ते से भागने में भी नाकाम रहेगा। 2 नदियों के बीच सेना उसे घेर लेगी। उसके किए की सजा क्रुद्ध काला उसे देगा।' -(6-33)
 
'पैगंबर के कुल नाम के अंतिम अक्षर से पहले के नाम वाले सोमवार को अपना अवकाश दिवस घोषित करेगा। अपनी सनक में वह अनुचित कार्य भी करेगा। जनता को करों से आजाद कराएगा।' (1-28) ...पैगंबर तो एक ही हैं मुहम्मद। उनके कुल का नाम हाशमी था। हाशमी के अंतिम अक्षर के पहले 'श' यानी जिस नेता के प्रादुर्भाव की बात कही जा रही है उसका नाम 'श' से शुरू होना चाहिए। यदि हम कुल का नाम न मानें तो मुहम्मद के अंतिम अक्षर के नाम के पहले 'म' आता है।
 
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के ज्ञाता महाराष्ट्र के ज्योतिषाचार्य डॉ. रामचन्द्र जोशी ने इस पर मराठी में एक पुस्तक लिखी है जिसमें वे नास्त्रेदमस की सेंचुरी का हवाला देते हुए लिखते हैं कि 'ठहरो स्वर्णयुग (रामराज्य) आ रहा है। एक अधेड़ उम्र का औदार्य (उदार) अजोड़ अधाप महासत्ता अधिकारी भारत ही नहीं, सारी पृथ्वी पर स्वर्ण युग लाएगा और अपने सनातन धर्म का पुनरुत्थान करके यथार्थ भक्ति मार्ग बताकर सर्वश्रेष्ठ हिन्दू राष्ट्र बनाएगा। तत्पश्चात ब्रह्मदेश, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, तिब्बत, अफगानिस्तान, मलाया आदि देशों में वही सार्वभौम धार्मिक नेता होगा। सत्ताधारी चांडाल-चौकड़ियों पर उसकी सत्ता होगी। वह नेता 'शायरन' दुनिया की आशा मालूम होता है, बस देखते रहो।'

रशिया में होगा हिन्दुत्व : नास्त्रेदमस ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि एक नेता जो कि भारत के दक्षिणी  भाग से होगा वह पूरे एशिया महाद्वीप को एक कर देगा। मगर उनकी भविष्यवाणी मैं सब से ज्यादा चौंकाने वाली भविष्यवाणी ये है जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस साम्यवाद त्यागकर हिन्दू धर्म अपना लेगा। भारत कि सेना अपनी पुरानी गलतियों को सुधारते हुए अरब देशों में अपना परचम लहराएगी और रूस भी  उस मैं साथ देगा।
 
अगले पन्ने पर तीसरी भविष्यवाणी...
 

*भविष्य वक्ता ऑर्थर चाल्‍​र्स क्लार्क लिखते हैं, 'जिस प्रकार इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अमेरिका में है। उसी प्रकार संयुक्त ग्रह राज्य संघ का मुख्यालय मंगल ग्रह या गुरु पर हो सकता है। सन् 1981 तक भारत अपने आप में शक्तिशाली हो जाएगा तथा वहां से एक ऐसी जबरदस्त विचार क्रांति उठेगी, जो पूरे विश्व को प्रभावित करेगी। भारत का धर्म और अध्यात्म पूरा विश्व स्वीकार करेगा।'
अमेरिका के भविष्य वक्ता चाल्‍​र्स क्लार्क के अनुसार- 20वीं सदी के अन्त से पहले एक देश विज्ञान की उन्नति में सब देशों को पछाड़ देगा परन्तु भारत की प्रतिष्ठा विषेशकर इसके धर्म और दर्शन से होगी, जिसे पूरा विश्व अपना लेगा। यह धार्मिक क्रान्ति 21वीं सदी के प्रथम दशक में सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित करेगी और मानव को आध्यात्मिकता पर विवश कर देगी।
 
अगले पन्ने पर चौथी भविष्यवाणी...
 

स्वामी विवेकानंद ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था- 'भारत का पुनरुत्थान होगा, पर वह जड़ की शक्ति से नहीं, वरन आत्मा की शक्ति द्वारा। वह उत्थान विनाश की ध्वजा लेकर नहीं, वरन शांति और प्रेम की ध्वजा से, संन्यासियों के वेश से, धन की शक्ति से नहीं, बल्कि भिक्षापात्र की शक्ति से संपादित होगा।' (विवेकानंद साहित्य पुस्तक, भाग 9 पृ. 380)।
स्वामीजी ने कहा- 'मैं अपने मानस चक्षु से भावी भारत की उस पूर्णावस्था को देखता हूं जिसका तेजस्वी और अजेय रूप में वेदांती बुद्धि और इस्लामी शरीर के साथ उत्थान होगा...। हमारी मातृभूमि के लिए इन दोनों विशाल मतों का सामंजस्य (हिन्दुत्व और इस्लाम) वेदांती बुद्धि और इस्लामी शरीर- यही एक आशा है।'
 
अगले पन्ने पर पांचवीं भविष्यवाणी...
 

खतरे में भारत :  सीमावर्ती राज्यों में हिन्दुओं पर हिंसा, जातिवाद की राजनीति और ईसाई एवं बौद्धों के धर्मान्तरण चक्र के चलते आने वाले समय में भारत का भविष्य खतरे में हो सकता है। हर राज्य आतंकवाद से ग्रस्त हो जाएगा। इसके चलते हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध आदि सभी का भविष्य खतरे में होगा। कहते हैं कि हिन्दू घटा और देश बंटा।

 हालांकि यह शोध पर आधारित भविष्यवाणी है जिसके सही होने की कोई गारंटी नहीं। फिर भी वक्त रहते यहां के लोग जागे नहीं तो कट्टरपंथियों का जोर होगा। प्यु रिसर्च केंद्र के द्वारा 70 देशों में किए गए अध्ययन के अनुसार जनसंख्या के रुझानों, भौगोलिक वितरण, प्रवास और धर्म परिवर्तन पैटर्न को देखते हुए विश्व में धार्मिक विनिर्देशों और परिदृश्य में भी तेज़ी से बदलाव आ रहा है तथा प्रजनन दर, जवानों की जनसंख्या, और इसी प्रकार धार्मिक परिवर्तन जैसे कारक से प्रभावित होकर भूगोल और विश्व की धार्मिक प्रकृति में नाटकीय परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

विभिन परिवर्तनों से प्रभावित होने वाले इन पैटर्न की बुनियाद पर वर्ष 2050 तक ईसाई धर्म से आगे निकलते हुए इस्लाम के विश्व में सबसे अधिक मानने वाले हो जाएंगे, लेकिन उनकी जिंदगी नारकीय होगी जबकि हिन्दू धर्म के मानने वालों की गिनती 1.4 अरब हो जाएगी और उसे तीसरा विश्व धर्म गिना जाएगा।
 
इस दौरान ईसाई धर्म के द्वारा धन के बल पर गरीब मुल्कों में किए जा रहे धर्म परिवर्तन के कारण अधिकतर दूसरे धर्म के लोग आने वाले वर्षों में ईसाई धर्म की ओर आकर्षित होंगे। इस के साथ-साथ धर्म परिवर्तन पैटर्न को देखते हुए कहा जा सकता है कि इससे ईसाई धर्म को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना होगा, क्योंकि वे अपनी इस प्रक्रिया के तहत कई मुल्कों में जातिवादी संघर्ष को जन्म देंगे। इससे भारत को ज्यादा नुकसान होगा। धर्मान्तरण के कारण आने वाले समय में यहां ईसाई, बौद्ध और हिन्दू धर्म खतरे में होंगे।
 
वर्तमान पैटर्न को देखते हुए भविष्यवाणी की जा रही है कि वर्ष 2050 तक 40 मिलियन लोग ईसाई धर्म की ओर आकर्षित होंगे। इसी के साथ-साथ ये भविष्यवाणी भी की जा रही है कि 106 मिलियन ईसाई धर्मी लोग दुसरे धर्मों की ओर आकर्षित होंगे। अध्ययन की बुनियाद पर हिन्दू धर्म अपनी आशा के विपरीत उत्तरी यूरोपी देशों और स्कैंडेनेविया में फैलेगा और पोस्ट सेकुलरिज्म वातावरण से प्रभावित होते हुए इस क्षेत्र के नागरिक अत्यंत समृधि का अनुभव करने के पश्चात् और उदारतावाद की बुराइयों को जानने के पश्चात् अपने धार्मिक खोखलेपन को दूर करने के लिए दुसरे धर्मों विशेष रूप से पूर्वी धर्मों की ओर आकर्षित होंगे। 
 
इस बारे में कहा जा रहा है कि पश्चिमी देशों का इस्लाम के विरुद्ध प्रचार के कारण 97 मिलियन लोग हिन्दू धर्म की ओर आकर्षित होंगे। इसके विपरीत इन धर्मों के मानने वालों में से 36 मिलियन लोग दुसरे धर्मों की ओर आकर्षित हो जाएंगे। प्यु संस्था के विश्लेषण के आधार पर धर्म परिवर्तन के कारण 3 मिलियन इस्लाम से जुड़ जाएंगे और यहूदी और बौद्ध धर्म से क्रमानुसार 3 लाख और 3 मिलियन मानने वाले अलग हो जाएंगे।
 
अगले पन्ने पर छठी भविष्यवाणी...

पीटर हरकौस (Peter Hurkos) : इस शताब्दी के महानतम भविष्यवक्ता पीटर हरकौस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है कि 'भारत में आध्यात्मिकता तथा धार्मिकता की जो लहर उठेगी, वह सारे विश्व में छा जाएगी।'
फ्रांस के प्रसिद्ध विद्वान क्रूजर ने भारत के बारे में कहा था, 'यदि पृथ्वी पर कोई ऐसा देश है, जो स्वयं को मानव जाति का पालना होने की घोषणा करने का अधिकारी है अथवा प्रारंभिक सभ्यता का द्रष्टा है, जिसकी सभ्यता की किरणों ने प्राचीन विश्व के सभी भागों को आलोकित किया है, जिसने ज्ञान के वरदान से मनुष्य को द्विज बनाया है, प्राकृत से संस्कृत किया है, तो वह देश वास्तव में भारतवर्ष है।'
 
जूल्स वर्ने (Jules Verne) :  जूल्स के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ेगी। बांग्लादेश बनेगा। अंत में पाकिस्तान एक छोटे से टापू जैसा रह जाएगा। इसका कुछ भाग अफगानिस्तान ले लेगा और कुछ में स्वतंत्र बलूचिस्तान बन जाएगा। भारत, चीन की ली गई भूमि वापस ले सकेगा। इसी समय तक तिब्बत भी स्वतंत्र हो जाएगा। बाद में चीन एटम बम बनाएगा। संपन्न देशों को हर्षल, प्लूटो आदि ग्रहों की भी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी और मनुष्य शुक्र तथा मंगल ग्रह तक पहुंच जाएगा। भारत अत्यधिक शक्तिशाली बनकर उभरेगा। विश्व में उसका सम्मान बढ़ता चला जाएगा।  
 
अगले पन्ने पर सातवीं भविष्यवाणी...
 

स्वामी शिवानन्द के अनुसार- आज विश्व में जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं वह शास्त्रानुार पहले से ही सुनिश्चित है। भविष्य पुराण में भगवान वेद व्यास जी ने स्वयं भविष्यवाणी की है कि 4,900 शताब्दि कलियुग बीतने के पश्चात् भारत में बौद्धों का राज्य होगा, तदन्तर आद्य शंकराचार्य जी का प्रादुर्भाव के साथ ही वैदिक धर्म का प्रचार-प्रसार होगा और मनुस्मृति के आधार पर राजा राज्य करेंगें। पुनः 300 वर्षो तक भवनों तथा 200 वर्ष तक ईसाईयों का राज्य रहेगा। उसके बाद मौन (मत पत्रों) का राज्य रहेगा, जो 11 टोपी (राष्ट्रपति) तक चलेगा।  
यह क्रम लगभग 50 वर्ष तक चलेगा। इसके बाद से किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हो सकेगा। मंहगाई-भ्रष्टाचार बढ़ेगें। माता-पिता, साधु-सन्त, ब्राह्मण-विद्वान अपमानित होगें, तब भयानक युद्ध होगा। भारत पुनः अपने अस्तित्व में आकर विश्व गुरु पद पर स्थापित होगा। भारत में शास्त्रानुसार पुनः राज्य परम्परा की स्थापना होगी।-(राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र, वाराणसी, 8 सितम्बर, 1998)  

अगले पन्ने पर आठवीं भविष्यवाणी...
 

विश्व महान विचारक क्या कहते हैं जानें :
1. लियो टॉल्स्टॉय (1828-1910): हिन्दू और हिन्दुत्व ही एक दिन पूरी दुनिया पर राज करेगा क्योंकि इसी में ज्ञान और बुद्धि का संयोजन है।'
2. अल्बर्ट आइंस्टीन (1879-1955): मैं समझता हूं कि हिंदुओं ने अपनी बुद्धि और जागरूकता के माध्यम से वह किया है जो यहूदी न कर सकें, हिन्दुत्व में ही वह शक्ति है जिससे शांति स्थापित हो सकती है।'
 
3.जोहान गीथ (1749-1832): 'हम सभी को अभी या बाद में हिन्दू धर्म स्वीकार करना ही होगा। यही असली धर्म है, मुझे कोई हिन्दू कहे तो मुझे बुरा नहीं लगेगा। मैं इस सही बात को स्वीकार करती हूं।
 
4. हर्बर्ट वेल्स (1846-1946): हिन्दुत्व का प्रभावीकरण फिर होने तक अनगिणत पीढ़ियां अत्याचार सहेंगी। तभी एक दिन पूरी दुनिया इसकी ओर आकर्षित हो जाएगी और उसी दिन ही दिल शाद होंगे और उसी दिन दुनिया आबाद होगी सलाम हो उस दिन को।
 
5. हसटन स्मिथ (1919-2016): 'जो विश्वास हम पर है और हम से बेहतर कुछ भी दुनिया में है तो वो हिन्दुत्व है। अगर हम अपना दिल और दिमाग इसके लिए खोलें तो उसमें हमारी ही भलाई होगी।'
 
6.माइकल नोस्टरीडाम (1503-1566): 'हिन्दुत्व ही यूरोप में शासक धर्म बन जाएगा बल्कि यूरोप का प्रसिद्ध शहर हिन्दू राजधानी बन जाएगा।'
 
7.बर्ट्रेंड रसेल (1872-1970): 'मैंने हिन्दुत्व को पढ़ा और जान लिया कि यह सारी दुनिया और सारी मानवता का धर्म बनने के लिए है, हिन्दुत्व पूरे यूरोप में फैल जाएगा और यूरोप में हिन्दुत्व के बड़े विचारक सामने आएंगे। एक दिन ऐसा आएगा कि हिन्दू ही दुनिया की वास्तविक उत्तेजना होगा।'
 
8. गोस्टा लोबोन (1841-1931): 'हिन्दू ही सुलह और सुधार की बात करता है। सुधार ही के विश्वास की सराहना में ईसाइयों को आमंत्रित करता हूँ।'
 
9.बर्नाड शॉ (1856-1950): 'सारी दुनिया एक दिन हिन्दू धर्म स्वीकार कर लेगी, अगर यह वास्तविक नाम स्वीकार नहीं भी कर सकी तो रूपक नाम से ही स्वीकार कर लेगी। पश्चिम एक दिन हिन्दुत्व स्वीकार कर लेगा और हिन्दू ही दुनिया में पढ़े लिखे लोगों का धर्म होगा।'
 
अगले पन्ने पर नौवीं भविष्यवाणी...
 

कल्कि अवतार जन्म लेगा : 'भविष्य दीपिका' ग्रंथ के अनुसार शाक शालिवाहन के 1600 वर्ष व्यतीत हो जाने पर (विक्रम संवत् 1738) संपूर्ण जीवों के उद्धार के लिए इस ब्रह्मांड में 'कल्कि' का आगमन होगा। (अध्याय-3)। पद्मावती और केन नदी के मध्य विंध्याचल पर्वत के एक क्षेत्र में इन्द्रावती नामक परब्रह्म की आत्मा होगी। उनके अंदर परब्रह्म सच्चिदानंद विराजमान होकर पूर्ण ब्रह्म कहलाएंगे। वे प्राणियों का उद्धार करेंगे।
इस पुराण में भगवान विष्णु के 10वें तथा अंतिम अवतार की भविष्यवाणी की गई है और कहा गया है कि विष्णु का अगला अवतार (महा अवतार) 'कल्कि' अवतार होगा। इसके अनुसार 4,320वीं शती में कलियुग के अंत के समय में कल्कि अवतार लेंगे।  कल्कि पुराण के अनुसार कल्कि का संभल ग्राम में होगा। कल्कि सभी बुराइयों और बुरे व्यक्तियों का नाश कर पुन: सतयुग की स्थापना करेगा।  
 
अगले पन्ने पर दसवीं भविष्यवाणी...
 

स्वर्ण युग होगा : ब्रह्मवैवर्त पुराण में श्रीकृष्ण गंगा को बताते हैं कि कलियुग में एक स्वर्ण युग होगा जिसकी शुरुआत कलियुग के 5,000 वर्ष बाद होगी और यह सुनहरा युग अगले 10,000 वर्ष तक चलेगा। यह भविष्यवाणी भारत के संदर्भ में नहीं, बल्कि संपूर्ण धरती के संदर्भ में है। कलयुग के 5,000 वर्ष बीत चुके हैं और अब सभी ओर राजनीतिक शुद्धता और तकनीकी का युग शुरू हो चुका है। हर देश में क्रांति और आंदोलन हो रहे हैं। अब झूठ और फरेब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।
ईसा मसीह के 3,114 वर्ष पूर्व कलियुग की शुरुआत हुई थी। आज इसके 5,130 वर्ष बीत चुके हैं। 130 वर्ष पहले ही विश्व में औद्योगिक क्रांति के परिणाम निकलने शुरू हुए थे। निश्चित ही पिछले 100-200 वर्षों से संपूर्ण दुनिया में परिवर्तन का युग चल रहा है। मानव आज अंतरिक्ष में रहने लगा है और भविष्य में वह किसी अन्य ग्रह पर रहने भी लगेगा।