रविवार, 21 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. प्रेम-गीत
  4. poem romance

कविता : वियोग एवं श्रृंगार

कविता : वियोग एवं श्रृंगार - poem romance
सपने मेरी आंख के, नयन नीर टपकाएं।
दिल की सरहद छोड़कर, तेरे तट तक जाएं।


 
नारी जीवन सर्प-सा, डसे स्वयं को आज।
पक्षी के पर कट गए, बंद हुई परवाज।
 
जादू तेरी आंख का, जाए हृदय को बींध।
मन चंचल बेचैन है, नैन निहारें नींद।
 
पिघली-पिघली आंच-सी, तुम हो तन के पास।
मन मेरा बैरी बना, तुम पर अटकी सांस।
 
सागर-सी गहरी लगे, मुझको तेरी आंख।
जीवन पिघला बर्फ-सा, मन-मयूर की पांख।
 
मन मयूर मकरंद भयो, जैसे नाचे मोर।
प्रीत पियारी-सी लगे, मन में उठत हिलोर।
 
प्रीत लपट में झुलसकर, मन हंसा बेचैन।
एक नजर की आस में, सावन बरसे नैन।
 
सागर जैसा दर्द है, पर्वत जैसी पीर।
प्रियतम तेरे विरह में, जीवन हुआ अधीर।
 
ये भी पढ़ें
हिन्दी कविता : अलग-अलग विषय