• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. नवरात्रि : मां दुर्गा की शक्ति का पर्व
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 सितम्बर 2014 (10:03 IST)

नवरात्रि : मां दुर्गा की शक्ति का पर्व

नवरात्रि : मां दुर्गा की शक्ति का पर्व - नवरात्रि : मां दुर्गा की शक्ति का पर्व
नवरात्रि एक हिन्दू पर्व है। 'नवरात्रि' संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है 9 रातें। यह पर्व साल में 4 बार आता है। चैत्र, आषाढ़, आश्विन, पौष प्रतिप्रदा से नवमी तक मनाया जाता है। 
 

 
नवरात्रि की 9 रातों में 3 देवियों- महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वतीया और सरस्वतीकि तथा दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं।
 
नौ देवियां निम्न हैं... 
 
*  श्री शैलपुत्री
*  श्री ब्रह्मचारिणी
*  श्री चन्द्रघंटा
*  श्री कुष्मांडा
*  श्री स्कंदमाता
*  श्री कात्यायनी
*  श्री कालरात्रि
*  श्री महागौरी
*  श्री सिद्धिदात्री
 
शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित 9‍ तिथि, 9 नक्षत्र, 9 शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है।