Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. Bhog for Nine Days

गुप्त नवरात्रि : सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे मां दुर्गा के 9 भोग

Bhog for Nine Days
* गुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 दिन के 9 भोग जानिए   
 
आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि इस बार 24 जून से 2 जुलाई तक रहेगी। इन दिनों में हर दिन देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं।
 
शास्त्रों के अनुसार, प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक देवी को विशेष भोग अर्पित करने तथा यह भोग गरीबों को दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। 
नौ दिन के नौ विशेष भोग जानिए ... 
 
1. प्रतिपदा यानी गुप्त नवरात्रि के पहले दिन माता को घी का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। इससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और काया निरोगी होती हैं।
 
2. गुप्त नवरात्रि की द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। इसके प्रयोग से दीर्घायु होते हैं। 
 

 


3. गुप्त नवरात्रि की तृतीया तिथि को माता को दूध चढ़ाएं तथा इसका दान करें। ऐसा करने से सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती हैं।
 
4. गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि को मालपुआ चढ़ाकर दान करें। सर्वबाधा मुक्ति के लिए इसे किया जाता है। 
 
5. गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं, बाद में ये केले दान कर दें। माता को केले का भोग लगाने से परिवार में सुख-शांति रहती हैं।
 
6. गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता को शहद का भोग लगाएं। शहद चढ़ाने से धन संबंधी समस्याओं का निराकरण होता है।
 
 

 


7. सप्तमी तिथि को माता को गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे गरीबी दूर होती है।
 
8. अष्टमी तिथि को माता को नारियल का भोग लगाएं, बाद में ये नारियल दान कर दें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
 
9. नवमी तिथि को माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं व गरीबों में दान करें। इससे जीवन का हर सुख प्राप्त हो सकता है।

 
ये भी पढ़ें
कुछ भी खाने से पहले ध्यान दें, किसके साथ क्या न खाएं...