• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष सीखें
Written By भारती पंडित

मीन लग्न की विशेषताएँ

मीन लग्न हेतु शुभाशुभ ग्रह

मीन लग्न की विशेषताएँ -
ND
मीन लग्न कफ प्रवृत्ति को इंगित करता है। इस लग्न के लोग भी धनु लग्न के समान आदर्शवादी होते हैं। ये लोग स्नेह, वात्सल्य, करुणा, सहिष्णुता से ओतप्रोत होते हैं। परिस्थितिनुसार सामंजस्य बैठाने में पटु होते हैं। आक्रामकता इनमें नहीं होती। शांत, धीमी गति व समाधानी, संतोषी वृत्ति यह इनकी पहचान होती है।

शुभ ग्रह : चंद्रमा पंचमेश होकर तथा मंगल नवमेश व द्वितीयेश बनकर अति शुभ होते हैं। इनकी दशा-महादशा फलदायक होती है। अत: इन पर पाप प्रभाव नहीं होना चाहिए।

अशुभ ग्रह : बुध, शुक्र, शनि व सूर्य इस लग्न के लिए अशुभ प्रभाव देते हैं व इनकी महादशाएँ कष्टकारी होती हैं अत: इन ग्रहों का जप-दान करना चाहिए।

तटस्थ ग्रह : बृहस्पति इस लग्न के लिए दो केंद्रों के स्वामी होकर तटस्थ हो जाते हैं।

शुभ रंग : सफेद, लाल, पीला
शुभ अंक : 2, 9
शुभ वार : सोमवार, गुरुवार
इष्ट देव : विष्ण

शनिवार को नया काम नहीं करना चाहिए। इस लग्न के लोगों को सिंह, तुला, मकर राशि लग्न से विवाह संबंधों से बचना चाहिए।