• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. इतिहास
  4. ब्रह्मा काल : शुरुआत में ये लोग थे धरती पर
Written By WD

ब्रह्मा काल : शुरुआत में ये लोग थे धरती पर

ब्रह्मा काल : शुरुआत में ये लोग थे धरती पर - ब्रह्मा काल : शुरुआत में ये लोग थे धरती पर
FILE
ब्रह्म काल और ब्रह्मा काल। हमने दो तरह के काल की चर्चा की। ब्रह्म काल से संबंधित आलेख पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। ब्रह्म काल में सृष्टि अपने विकास की प्रक्रिया में थी तो ब्रह्मा काल में प्रारंभिक मानवों ने धरती पर प्रजातियों की उत्पत्ति और विकास का कार्य किया। इस काल को पुराणों में वराह काल का प्रारंभ कहा गया है। वराह काल के भी भेद हैं- नील वराह काल, आदि वराह काल और श्वेत वराह काल। यहां आदि वराह काल के देवी, देवता, दैत्य आदि की जानकारी दी जा रही है।

इसे ब्रह्मा का काल भी कहा जा सकता है। आओ जानते हैं कि ब्रह्मा के काल में कौन-कौन थे जिन्होंने धरती पर रहकर हिन्दू धर्म के इतिहास की बुनियाद रखी। ब्रह्मा (आदि वराह) काल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के काल में प्रमुख रूप से देवता, दैत्य, दानव, राक्षस, यक्ष, गंधर्व, किन्नर, नाग, भल्ल, वराह आदि प्रमुख जाति के लोग रहते थे। 

हिन्दू इतिहास : ब्रह्म काल की भूमिका
ब्रह्म काल : जीव उत्पत्ति और उत्थान
ब्रह्म काल : किस तरह जन्मा मानव?


वराह काल : लगभग 14 हजार विक्रम संवत पूर्व।

* त्रिदेव : ब्रह्मा, विष्णु और महेश। (प्रजापति ब्रह्मा 9400 विपू)
* त्रिदेवी : सरस्वती, लक्ष्मी, सती।
* प्रमुख विष्‍णु अवतार : आदि भगवान वराह (9,260 विक्रम संवत् पूर्व)
* प्रमुख ऋषि : पुलस्त्य, पुलह, अत्रि, वशिष्ट, अंगिरा, भृगु, गौतम, भारद्वाज, कश्यप, आयु, ऋचीकतनय (जमदाग्नि), विश्वामित्र।
* सप्तऋषि : 1. अंगिरस, 2. अत्रि, 3. क्रतु, 4. पुलस्त्य, 5. पुलह, 6. मरी‍चि और 7. वशिष्ठ।

ब्रह्मा के पुत्र- 1 : मान्यता अनुसार मन से मरी‍चि, नेत्र से अत्रि, मुख से अंगिरस, कान से पुलस्त्य, नाभि से पुलह, हाथ से कृतु, त्वचा से भृगु, प्राण से वशिष्ठ, अंगुषठ से दक्ष, छाया से कंदर्भ, गोद से नारद, इच्छा से सनक, सनंदन, सनातन, सनतकुमार, शरीर से स्वायंभुव मनु, ध्यान से चित्रगुप्त आदि।

ब्रह्मा के पुत्र- 2 : विश्वकर्मा, अधर्म, अलक्ष्मी, 8 वसु, 4 कुमार, 7 मनु, 11 रुद्र, पुलस्य, पुलह, अत्रि, क्रतु, अरणि, अंगिरा, रुचि, भृगु, दक्ष, कर्दम, पंचशिखा, वोढु, नारद, मरीचि, अपांतरतमा, वशिष्ट, प्रचेता, हंस, यति आदि मिलाकर कुल 59 पुत्र थे। इन्हीं में ब्रह्मा के मानस पुत्र भी हैं।

ब्रह्मा के मानस पुत्र : 1. मन से मरी‍चि, 2. नेत्र से अत्रि, 3. मुख से अंगिरस, 4. कान से पुलस्त्य, 5. नाभि से पुलह, 6. हाथ से कृतु, 7. त्वचा से भृगु, 8. प्राण से वशिष्ठ, 9. अंगुष्ठ से दक्ष, 10. छाया से कंदर्भ, 11. गोद से नारद, 12. इच्छा से सनक, सनंदन, सनातन और सनतकुमार, 13. शरीर से स्वायंभुव मनु और शतरुपा अंत में ध्यान से चित्रगुप्त।

*ब्रह्मा के प्रमुख 10 पुत्र : 1. अत्रि, 2. अंगिरस, 3. भृगु, 4. कंदर्भ, 5. वशिष्ठ, 6. दक्ष, 7. स्वायंभुव मनु, 8. कृतु, 9. पुलह, 10. पुलस्त्य। उक्त से धरती के 10 कुलों या कबीलों का निर्माण हुआ।

* ब्रह्मा के पहले पुत्र मरीचि का कुल
* ब्रह्मा के पुत्र स्वायंभुव मनु का कुल
* ब्रह्मा पु‍त्र ऋषि अत्रि का कुल
* ब्रह्मा पुत्र दक्ष का कुल


प्रजा‍पति दक्ष की पत्नी : दक्ष की 2 पत्नियां थीं प्रसूति और अक्सिनी। प्रसूति स्वयांभुव मनु और शतरूपा की 3 कन्याओं में से तृतीय कन्या थी। दूसरी पत्नी अक्सिनी (वीरणी) पंचजन या वीरण प्रजापति की पुत्री थी। वीरण भी ब्रह्मा के पुत्र थे।

मनु की संतानें : स्वायंभुव मनु एवं शतरूपा के कुल पाँच सन्तानें थीं जिनमें से दो पुत्र प्रियव्रत एवं उत्तानपाद तथा तीन कन्याएँ आकूति, देवहूति और प्रसूति थे। आकूति का विवाह रुचि प्रजापति के साथ और प्रसूति का विवाह दक्ष प्रजापति के साथ हुआ। देवहूति का विवाह प्रजापति कर्दम के साथ हुआ। रुचि के आकूति से एक पुत्र उत्प‍न्न हुआ जिसका नाम यज्ञ रखा गया। इनकी पत्नी का नाम दक्षिणा था। कपिल ऋषि देवहूति की संतान थे।

ब्रह्मा के पुत्र दक्ष की कन्याएं : प्रसूति से दक्ष की 24 पुत्रियों श्रद्धा, लक्ष्मी, धृति, तुष्टि, पुष्टि, मेधा, क्रिया, बुद्धि, लज्जा, वपु, शांति, सिद्धि, कीर्ति, ख्याति, सती, सम्भूति, स्मृति, प्रीति, क्षमा, सन्नति, अनुसूया, ऊर्जा, स्वाहा और स्वधा का जन्म हुआ।

इस तरह दूसरी पत्नी अक्सिनी (असिकी, वीरणी) से 60 कन्याओं का जन्म हुआ- मरुवती, वसु, जामी, लंबा, भानु, अरुंधति, संकल्प, महूर्त, संध्या, विश्वा, अदिति, दिति, दनु, काष्ठा, अरिष्टा, सुरसा, इला, मुनि, क्रोधवषा, तामरा, सुरभि, सरमा, तिमि, कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, सुन्रिता, पुष्य, आश्लेषा, मेघा, स्वाति, चित्रा, फाल्गुनी, हस्ता, राधा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूला, आषाढ़, अभिजीत, श्रावण, सर्विष्ठ, सताभिषक, प्रोष्ठपदस, रेवती, अश्वयुज, भरणी, रति, स्वरूपा, भूता, स्वधा, अर्चि, दिशाना, विनीता, कद्रू, पतंगी और यामिनी।

दक्ष की कन्याओं का संबंध : दक्ष ने अपने भाई मरीचि के पुत्र कश्यप से वीरणी से उत्पन्न अपनी 13 कन्याओं, धर्म से 10 कन्याओं का और चंद्रमा से 27 कन्याओं का विवाह कर दिया। इसके अलावा रति का कामदेव से, स्वरूपा का भूत से, स्वधा का अंगिरा प्रजापति से, अर्चि और दिशाना का कृशश्वा से विवाह कर दिया। विनीता, कद्रू, पतंगी और यामिनी का ताक्ष्य कश्यप से विवाह किया।

प्रसूति से दक्ष की 24 पुत्रियां में से 13 का विवाह धर्म से किया। ये 13 पुत्रियां हैं- श्रद्धा, लक्ष्मी, धृति, तुष्टि, पुष्टि, मेधा, क्रिया, बुद्धि, लज्जा, वपु, शांति, सिद्धि और कीर्ति। इसके बाद ख्याति का विवाह महर्षि भृगु से, सती का विवाह रुद्र (शिव) से, सम्भूति का विवाह महर्षि मरीचि से, स्मृति का विवाह महर्षि अंगिरस से, प्रीति का विवाह महर्षि पुलत्स्य से, सन्नति का कृत से, अनुसूया का महर्षि अत्रि से, ऊर्जा का महर्षि वशिष्ठ से, स्वाहा का पितृस से हुआ।

उल्लेखनीय है कि विष्णु का विवाह ब्रह्मा के पुत्र भृगु ऋषि की पुत्री लक्ष्मी से हुआ था और स्वयं ब्रह्मा ने अपनी पुत्री सरस्वती से विवाह किया था।

कौन थे कर्दम या कंदर्भ : कर्दम ऋषि की उत्पत्ति ब्रह्मा की छाया से मानी जाती है। इनका विवाह स्वायंभुव मनु की कन्या देवहूति से हुआ था। देवहूति ने 9 कन्याओं को जन्म दिया जिनका विवाह प्रजापतियों से किया गया था। देवहूति ने 'कपिल' नामक एक पुत्र को जन्म दिया, जो कि विष्णु के अवतार थे।

 

अगले पन्ने पर जानिए इस काल के देवता और दैत्य कौन...


प्रमुख देवता : धता, अर्यमा, पुलह, मित्र, वरुण, इन्द्र, विवस्वान, पूषा, क्रतु, अंशु, भग, त्वष्टा और विष्णु और 2 अश्विनी कुमार।

प्रमुख यक्ष : (अनुपलब्ध)

प्रमुख यक्षिणी : यक्षिणी : सुर सुंदरी, मनोहारिणी, कनकावती, कामेश्वरी, रतिप्रिया, पद्मिनी, नटी, अनुरागिणी।

प्रमुख वसु : आप, ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्यूष और प्रभाष।

प्रमुख रुद्र : मनु, मन्यु, शिव, महत, ऋतुध्वज, महिनस, उम्रतेरस, काल, वामदेव, भव और धृत-ध्वज।

मरुदगण : इनकी संख्या कुल 49 है। इन्होंने ही मानवों को कृषि और व्यापार सिखाया था।

प्रमुख दैत्य : हिरण्यकष्यप, हिरण्याक्ष, अनुहल्लाद, हल्लाद, भक्त प्रह्लाद, संहल्लाद, विरोचन, बालि, त्रिपुरासुर, मयासुर, महिषासुर, गयासुर आदि।

प्रमुख राक्षस : हेति, प्रहेति, पौरुषेय, शुक्र, वर्य, व्याघ्र, वात, सेनजित, विद्युच्छत्रु, अरिष्टनेमि, ब्रह्मपेत, मखापेत आदि।

प्रमुख अप्सराएं : कृतस्थली, पुंजिकस्थली, मेनका, रम्भा, प्रम्लोचा, अनुम्लोचा, घृताची, वर्चा, उर्वशी, पूर्वंचित्ति, तिलोत्तमा आदि।

प्रमुख गंधर्व : तुम्बुरू, नारद, हहा, हूहू, विश्‍वावसु, उग्रसेन, धनंजय, पर्जन्य, ऋतसेन, स्फूर्ज, शतजित, सूर्यवर्चा आदि।

प्रमुख भल्ल : रथकृत, ओज, रथस्वन, चित्रस्वन, श्रोता, आसारण, सुरुचि, विश्‍व, तार्क्ष्य, ऊर्ण, धृतराष्ट्र, सत्यजीत आदि।

प्रमुख नाग : वासुकि, कच्छनीर, तक्षक, सहजन्य, एलापत्र, शंखपाल, सुषेण, ऐरावत, महाशंख, कर्कोटक, कम्बल, अश्‍वतर आदि।
- संकलन : अनिरुद्ध जोशी