शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त

बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त -
बिहार में शनिवार, 9 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया।

राजधानी पटना में गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया। इस मौके पर लोगों ने पवित्र गंगा नदी में स्नान भी किया। औरंगाबाद जिले के देव में स्थित त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की और व्रतधारियों ने सूर्यकुण्ड में अर्घ्य अर्पित किया।

दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद व्रतधारियों ने अन्न-जल ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन कल व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था। (वार्ता)