• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. स्मृति ईरानी : जीत के लिए संघर्ष करना होगा

स्मृति ईरानी : जीत के लिए संघर्ष करना होगा

Smriti Irani | स्मृति ईरानी : जीत के लिए संघर्ष करना होगा
अभिनेत्री स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को कुंभ लग्न व धनु राशि में हुआ। स्मृति अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरी हैं।

स्मृति के जन्म के समय कला का कारक शुक्र बुध लग्न में होने से वह छोटे पर्दे पर विख्यात हुईं।

पराक्रम भाव में गुरु मंगल की राशि में केतु के साथ है इसीलिए स्मृति अपने बलबूते पर सफल होकर राज्यसभा में हैं। भाग्येश शुक्र शनि की मित्र राशि कुंभ में है अत: भाग्य ने साथ दिया।



FILE


दशम यानी राजनीति का स्वामी मंगल, पंचम यानी मनोरंजन भाव में है। इसीलिए स्मृति मनोरंजन के क्षेत्र से राजनीति में आई। लोकसभा चुनाव में स्मृति की जीत काफी संघर्ष के बाद संभव हो सकती है।

राहुल गांधी का वृषभ लग्न है। स्मृति और राहुल दोनों ही बराबर की टक्कर पर रह सकती हैं।

स्मृति की पत्रिका में खास बात यह है कि पंचमेश व भाग्येश का मिलन कुछ जोर मारे लोकसभा में प्रवेश का रास्ता खुल सकता है