गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. डोर रिश्तों की
  4. 5 reasons why boys are choosing older girls for marriage
Written By

जानिए, लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों के प्रति क्यों आकर्षित होते हैं...

जानिए, लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों के प्रति क्यों आकर्षित होते हैं... - 5 reasons why boys are choosing older girls for marriage
इन दिनों लड़के अपना जीवनसाथी चुनते वक्त उम्र को बाधा नहीं मान रहे है। कई लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों के प्रति आकर्षित हो रहे है और उन्हें अपना जीवनसाथी बना रहे हैं।आप चाहे तो बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन से लेकर स्पोर्ट्स के विराट कोहली और विदेश के निक जोनस तक को देख लें। उन्होंने और ऐसे ही आम जिंदगी में भी कई अन्य लड़कों ने अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों को शादी के लिए चुना है।
 
आइए, आपको बताते हैं कि लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों में, ऐसी कौनसी खूबियां देखते हैं कि वे उन्हें अपनी पत्नी बना लेते हैं-  
 
1. लड़के चाहते हैं कि उनकी पत्नी निस्वार्थ भाव से उनका ख्याल रखे और प्यार करे जैसा कि उनकी मां करती है। आमतौर पर बड़ी उम्र की लड़कियां अपने पति और परिवार को ज्यादा समझदारी से संभाल पाती हैं।
 
2. बड़ी उम्र की लड़कियां जब पति परेशान हों, तो उन्हें बेहतर इमोशनल सपोर्ट कर पाती हैं क्योंकि वे अनुभवी होती हैं। जबकि छोटी उम्र की लड़कियां यदि अपनी उम्र से भी अधिक परिपक्व न हों, तो वह यह नहीं पातीं। छोटी उम्र की लड़कियों के लिए कुछ चीजें समझ पाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कम उम्र के चलते उन्हें अनुभव की कमी होती है। 
 
3. बड़ी उम्र की लड़कियां आमतौर पर अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होती हैं, क्योंकि उनके पास कई तजुर्बे होते हैं, इसलिए वे रिश्‍तों का महत्व समझती हैं।
 
4. बड़ी उम्र की लड़कियां पति पर हर छोटे काम के लिए निर्भर नहीं होती हैं। वे अपने काम को तो स्वयं करना जानती ही हैं, साथ ही दूसरों के भी काम में मदद कर पाती हैं।
 
5. आजकल लड़के चाहते हैं कि उनकी पत्नी ऐसी हो जो घर और बाहर के काम में उन्‍हें सहयोग कर पाए। ऐसे में बड़ी उम्र की लड़कियां यदि नौकरी करते आईं हो तब वे आर्थिक रूप से भी स्थिर और मजबूत होती हैं।