शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

हिन्दुत्व के लिए जेल जाने को तैयार : तोगड़िया

हिन्दुत्व के लिए जेल जाने को तैयार : तोगड़िया -
FILE
नफरतभरे अपने बयान के लिए आलोचना के शिकार विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को कहा है कि वे हिन्दुत्व की खातिर जेल जाने के लिए तैयार हैं।

कुंभ मेले से उन्होंने बताया कि मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं... मैं हिन्दुत्व के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि देश के हित में बोलना कोई अपराध नहीं है।

इस बीच महाराष्ट्र विश्व हिन्दू परिषद के नेता वेंकटेश आबदेव ने धमकी दी है कि अगर तोगड़िया को गिरफ्तार किया जाता है तो देशभर में गंभीर प्रतिक्रिया होगी। तोगड़िया ने अकबरुद्दीन ओवैसी के बारे में बोलकर कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि अगर उनमें ‘हिम्मत’ है तो वह तोगड़िया को गिरफ्तार करे।

पिछले महीने नांदेड़ पुलिस स्टेशन में तोगड़िया के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार तोगड़िया के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए कानूनी राय ले रही है।

पाटिल ने कहा कि हम लोग कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि हम लोग नहीं चाहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसी तरह के भड़काने वाले भाषण को बर्दाश्त नहीं करेगी। (भाषा)