शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: चंडीगढ़ , शुक्रवार, 18 जून 2010 (23:00 IST)

यौन शोषण मामला, अहलावत फरार

यौन शोषण मामला, अहलावत फरार -
महिला वकील का यौन शोषण करने के आरोपों से घिरे हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एमएस अहलावत का अभी तक कुछ अता-पता नहीं लगा है और इसी बीच महिला वकील ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर पुलिस अधिकारी का बचाव करने का आरोप लगाते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

यमुनानगर निवासी महिला वकील ने चौटाला के पूर्व निवास पर यहाँ धरना दिया और अपने शासनकाल में अहलावत को संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया क्योंकि यह अधिकारी उनका बेहद खास था। कथित पीड़ित ने बताया कि चौटाला हरियाणा में विपक्ष के नेता हैं, लेकिन आज तक उन्होंने मेरे मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी है।

महिला ने दावा किया कि कथित रूप से अहलावत का शिकार बनने के बाद उसने हरियाणा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौटाला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की थी। (भाषा)