• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. woman arrested with fake notes
Written By
Last Modified: मलप्पुारम , रविवार, 13 नवंबर 2016 (15:17 IST)

नकली नोट जमा करने की कोशिश में महिला गिरफ्तार

नकली नोट जमा करने की कोशिश में महिला गिरफ्तार - woman arrested with fake notes
मलप्पुारम। मलप्पुरम जिले में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में बड़े नोट जमा कराने आई एक 65 वर्षीय महिला को आज गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से कथित तौर पर 37,000 रुपए की नकली मुद्रा जब्त की गई।
 
शनिवार को कोंडोट्टी शाखा में पैसे जमा करने आई आरोपी मरियम्मा ने 49,500 रुपए जमा कराए। बैंक अधिकारियों ने उनमें से 37,000 रुपए मूल्य वाले नोट नकली पाए। सभी नोट 1,000 रुपए के थे। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
 
पुलिस ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके बच्चे जोकि खाड़ी देशों में रहते है। उन्होंने उसे पैसे भेजे है। पुलिस ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि भादंस की धारा 489 (जाली मुद्रा या बैंक नोट रखने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें
नोट छिनकर सेना के जवान को ट्रेन से फेंका