शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Vinod Tawde
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 जून 2015 (11:23 IST)

विनोद तावड़े पर बिना टेंडर के करोड़ों का ठेका देने का आरोप

विनोद तावड़े पर बिना टेंडर के करोड़ों का ठेका देने का आरोप - Vinod Tawde
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे के चिक्की घोटाले के बाद अब महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक  तावड़े पर भी बिना ई-टेंडरिंग के 191 करोड़ का ठेका देने का आरोप है।
 
वित्तीय विभाग ने इस ठेके में हुई अनियमितताओं का खुलासा किया है।  वित्तीय विभाग के इस आरोप के बाद तावड़े ने इस ठेके को रोक दिया है। अखबार के अनुसार स्कूलों के लिए आग बुझाने वाले यंत्र की खऱीद का ठेका बिना ई-टेंडरिंग के ही ठाणे की एक कंपनी को दिया गया।  

राज्य के 62 हजार 105 स्कूलों के लिए तीन-तीन अग्निशामक खरीदे जाने थे।
 
फरवरी महीने की 11 तारीख को ठेका दिया गया और मार्च में इस पर रोक लगा दी गई। जिस ठेकेदार को ठेका दिया गया है वो महाराष्ट्र सरकार की सरकारी लिस्ट में शामिल भी नहीं रहा है।  लेकिन वह केंद्र की कॉन्ट्रेक्टर लिस्ट में शामिल है। 
 
उधर तावड़े ने कहा कि ये ठेका 191 करोड़ का नहीं बल्कि 6 करोड़ का है। उन्होंने आगे कहा कि हमने कॉन्ट्रेक्टर को एक पैसा भी नहीं दिया है साथ ही जांच के आदेश दिए हैं। तावड़े इस आरोप से इनकार कर रहे हैं कि उन्होंने ई-टेंडरिंग जैसी प्रक्रिया के पालन में कोई कोताही बरती। (एजेंसियां)