शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh Police, police transfer
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (23:55 IST)

गोरखपुर जोन के दागी 82 पुलिसकर्मियों के तबादले

गोरखपुर जोन के दागी 82 पुलिसकर्मियों के तबादले - Uttar Pradesh Police, police transfer
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जोन में माफियाओं से संबंध रखने वाले 82 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से मंडल से बाहर स्थानान्तरित कर दिया गया है।
      
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जोन में गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती जिलों के दागी 82 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनकी सूची शासन को प्रषित की गई थी, जिसका जोन से बाहर तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। 
      
दागी पुलिसकर्मियों में एक निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, तीन सहायक पुलिस निरीक्षक, छह दीवान, 65 सिपाही और दो फालोवर शामिल हैं। गोरखपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल का कहना है कि पुलिसकर्मियों का नाम माफियाओं से जुड़ा होना बेहद दुर्भाग्य की बात है और इससे पुलिस का आमजन में अविश्वास बढ़ता है। (वार्ता)