• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh Assembly polls, Amit Shah, Regional News
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 जून 2016 (19:34 IST)

अमित शाह ने तंज कसा, UP में 6 मुख्यमंत्री हैं, कोई आधा है तो कोई डेढ़

अमित शाह ने तंज कसा, UP में 6 मुख्यमंत्री हैं, कोई आधा है तो कोई डेढ़ - Uttar Pradesh Assembly polls, Amit Shah, Regional News
लखनऊ। उत्तरप्रदेा में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यूपी में 6 मुख्यमंत्री हैं। कोई आधा है तो कोई डेढ़। उन्होंने बसपा पर भी कई आरोप लगाए। राम मंदिर के मुद्दे पर शाह ने साफ किया कि रामजन्मभूमि पर मंदिर जरूर बनना चाहिए, चाहे कार्ट के तहत हो या फिर आपसी सहमति से। ये हमारा स्टैंड है।
लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने अखिलेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राम भक्त और अपराधियों के बीच का फर्क समझना होगा। हमारे यहां कोई रामवृक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि मथुरा की घटना के बाद भी सरकार के माथे पर जूं नहीं रेंग रही। इससे ज्यादा असंवेदनशील सरकार नहीं हो सकती। सरकार के संरक्षण में सपा के लोग और गुंडे जमीन कब्जे की जो परंपरा शुरू कर रहे, उसके खिलाफ हम आवाज उठाएंगे। हम ईमेल जारी कर रहे हैं। जमीन कब्जे के खिलाफ पार्टी संघर्ष करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि यूपी में मालूम ही नहीं कौन सरकार चला रहा है। कोई आधा मुख्यमंत्री है तो कोई डेढ़। सब जोड़ लो तो छह मुख्यमंत्री हैं। समय आ गया है कि यहां सुशासन की व्यवस्था हो। हम चाहते हैं कि यूपी की जनता भी स्पष्ट बहुमत से बीजेपी को चुनकर सत्ता में आने का मौका दे, ताकी सारी समस्याओं का निदान हो सके।
 
शाह ने साध्वी प्राची के उस बयान से किनारा भी कर लिया जिसमें साध्वी ने मुस्लिम मुक्त भारत की मांग की थी। बीएसपी और सपा समेत तमाम दलों ने साध्वी के  बयान की तीखी आलोचना करते हुए इसे देश तोड़ने वाला बयान करार दिया है। शाह ने कहा कि भाजपा कभी भी साध्वी प्राची के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती।
 
यूपी में भाजपा की ओर से सीएम कंडिडेट के सवाल पर शाह ने कहा कि अभी बहुत समय है। अभी हम इस पर कोई बात नहीं किए हैं। शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने भारत में एक निर्णायक सरकार देने का प्रयास किया है। दस साल तक पहले भ्रष्टाचार की सरकार थी। 2 साल तक हमारे ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। अब पूरी दुनिया मानने लगी है कि 21वीं सदी भारत की सदी है।
 
हर 15 दिन में सरकार ने एक इनिशिएटिव लिया है। 2015 में दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत बना है। 8% तक विकास दर बढ़ी है। यूपी में हम सभी योजना को नहीं पहुंचा पाए हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार इन योजनाओं को जनता तक पहुंचने में रोड़े डालने का काम कर रही है। फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि यूपी सरकार किसानों का बहुत नुकसान कर देगी।
 
यूपी की सरकार ने ई-रजिस्टर नहीं बनाया, इसिलिए मनरेगा में लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार की सारी योजना को अखिलेश सरकार ने रोक कर रखा है। समाजवादी पार्टी की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। शाह ने कहा कि यादव सिंह मामले में सपा-बसपा दोनों का भ्रष्टाचार है। 
 
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बीएसपी ने भ्रष्टाचार किया तो अखिलेश ने कार्रवाई क्यों नहीं की। ये दोनों की सांठगांठ है। अमित शाह ने कहा कि हम संतुलित तौर पर गांव और शहरों का विकास कर रहे हैं। 2015 का साल भारत के लिए रिकार्ड तोड़ने वाला साल बना है।
ये भी पढ़ें
लवर बनकर कर रहे थे चैट, मुलाकात हुई तो निकले पति-पत्नी