शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Unique cow born of Ajuba cows two-headed goats
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया
Last Updated : मंगलवार, 8 मई 2018 (20:21 IST)

अजूबा, गाय ने जन्मा दो मुंह का बच्चा (वीडियो)

अजूबा, गाय ने जन्मा दो मुंह का बच्चा (वीडियो) - Unique cow born of Ajuba cows two-headed goats
छतरपुर जिले में एक गाय ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया, जो काफी समय तक लोगों के कौतुहल का केन्द्र बनी रही। 
 
यह घटना जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम बाजना में की है, जहां गाय ने एक दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को लगी तो इसे दैवीय चमत्कार मानकर भीड़ जुटने लगी। 
 
 
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पिता दसइयां राय निवासी वार्ड नम्बर 2 खरे मोहल्ला की गाय ने मंगलवार तड़के सुबह साढ़े पांच बजे दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया। बछिया के सिर्फ मुंह और सिर दो थे, बाकी सब कुछ सामान्य था। हालांकि बछिया जन्म के लगभग 15-20 मिनट ही जिंदा रही।