शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. train
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , रविवार, 11 अक्टूबर 2015 (23:20 IST)

किसानों का रेल रोको आंदोलन, 850 ट्रेनें प्रभावित

किसानों का रेल रोको आंदोलन, 850 ट्रेनें प्रभावित - train
चंडीगढ़। पंजाब में किसानों के ‘रेल रोको’ आंदोलन से पिछले पांच दिनों में 850 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
 
सेवा में बाधा को पंजाब में रेलवे के इतिहास का अब तक का सबसे बुरा बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि रेलवे के फिरोजपुर और अंबाला डिवीजन में 884 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
 
मंडल रेल प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल), अनुज प्रकाश ने कहा कि यह अब तक का किसानों का सबसे बुरा आंदोलन है। इसने लगातार पांच दिनों तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित की है। मैंने इस तरह का आंदोलन कभी नहीं देखा। इसने रेल सेवाओं को लगभग पंगु बना दिया है। फिरोजपुर मंडल में 336 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं जबकि अंबाला मंडल में 548 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर डिवीजन में आज 73 ट्रेनें प्रभावित हुईं। आंदोलन की वजह से उनमें से 29 मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि 18 का मार्ग परिवर्तन किया गया और 26 ट्रेनों को कुछ ही दूरी तक चलाकर समाप्त कर दिया गया।
 
प्रकाश ने कहा कि जहां भी किसान पटरियों को अवरूद्ध करेंगे हम उनके खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। अब तक रेलवे ने जालंधर, नकोदर और फिरोजपुर में रेल यातायात को बाधित करने समेत रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कराए हैं। (भाषा)