शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Threats
Written By
Last Modified: गोण्डा , रविवार, 24 मई 2015 (18:29 IST)

मंत्री की 'आवाज' में धमकी देने वाला गिरफ्तार

मंत्री की 'आवाज' में धमकी देने वाला गिरफ्तार - Threats
गोण्डा। उत्तरप्रदेश के गोंडा में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के नाम पर  एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के व्यवसायी अशोक के पुत्र आकाश को सिंह की आवाज की तरह  बोलते हुए धमकी देने और अपशब्द कहने के आरोप में शिव नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को  गिरफ्तार किया।
 
सिंह के प्रतिनिधि शिव सम्पत सिंह ने घटना की जानकारी मिलते ही इस मामले की कोतवाली थाने में  रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके  उसके कब्जे से धमकी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया। (वार्ता)