शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sulbha Deshpande dies
Written By

अभिनेत्री, रंगकर्मी सुलभा देशपांडे का निधन

अभिनेत्री, रंगकर्मी सुलभा देशपांडे का निधन - Sulbha Deshpande dies
मुंबई। रंगकर्मी और अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। वे 79 वर्ष की थीं।
 
विजय तेंदुलकर जैसे प्रख्यात नाट्य लेखकों द्वारा लिखे नाटकों में अभियन करने वाली सुलभा ने कई मराठी और हिन्दी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था।
 
हिन्दी सिनेमा में उन्होंने 'भूमिका' (1977), 'अरविन्द देसाई की अजीब दास्तान' (1978)', 'गमन' (1978) में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। हाल के दिनों में वे गौरी शिन्दे निर्देशित फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं।
 
वे तेंदुलकर, विजय मेहता और सत्यदेव दुबे के साथ प्रतिष्ठित मराठी थिएटर ग्रुप 'रंगायन' से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने पति अरविन्द देशपांडे के साथ 1971 में थिएटर ग्रुप 'आविष्कार' का गठन किया था। उनके पति का 1987 में देहांत हो चुका था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
तन्हा कर देती है शोहरत : लेडी गागा