• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sri Lanka Navy Indian fishermen
Written By
Last Modified: रामेश्वरम , मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (12:05 IST)

श्रीलंकाई नौसेना ने 1000 मछुआरों का पीछा किया, जाल फाड़े

श्रीलंकाई नौसेना ने 1000 मछुआरों का पीछा किया, जाल फाड़े - Sri Lanka Navy Indian fishermen
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार को कच्चातीवु द्वीप के नजदीक मछली पकड़ने गए तमिलनाडु के करीब 1,000 मछुआरों का पीछा किया और कुछ नौकाओं के मछली पकड़ने वाले जालों को भी फाड़ दिया।
 
तमिलनाडु मछुआरा मशीनीकृत नौका संगठन के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने आरोप लगाया कि यहां के मछुआरे कल समुद्र में मछली पकड़ने गए थे और कच्चातीवू द्वीप के नजदीक मछली पकड़ रहे थे। उसी समय तीन नौकाओं में सवार श्रीलंकाई नौसेना के जवान वहां आए और कम से कम पांच नौकाओं में मछली पकड़ने वाले जालों को काट कर मछुआरों को वहां से चले जाने को कहा। इस घटना के बाद आज सुबह सभी मछुआरे समुद्र तट पर लौट आए। 
 
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 28 जनवरी को इस शहर के 12 मछुआरों को तलैमन्नार के निकट कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार कर लिया था। नौसेना कर्मियों ने मछुआरों की दो नौकाएं जब्त कर उनकी करीब 50 नौकाओं के जाल काट दिए थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बैखोफ बदमाश, सरेराह न्यूज एंकर से छेड़छाड़, फेसबुक पर बयां किया दर्द